Shikhar Dhawan Alimony: पहली शादी में बुरे फंसे थे शिखर धवन, आज तक चुकाते है मोटे बिल, देते है इतनी एलीमनी
Shikhar Dhawan Alimony: क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। 40 की उम्र में शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है। सोफी और शिखर धवन की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इसी बीच शिखर धवन की पहली पत्नी आएशा मुखर्जी के भी चर्चे शुरु गए हैं। आएशा से तलाक लेना शिखर धवन को काफी महंगा पड़ा था।

आयशा मुखर्जी शिखर धवन की शादी
शिखर धवन ने साल 2012 में आएशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा पहले से तलाकशुदा थीं और उनकी दो बेटियां भी थीं। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है। शुरुआत में दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही, लेकिन कुछ साल बाद रिश्ते में दूरी आ गई।
शिखर धवन आएशा मुखर्जी का तलाक
काफी समय तक अलग रहने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने 2023 में दोनों को तलाक दे दिया। कोर्ट ने 'मानसिक क्रूरता' को आधार मानते हुए शिखर धवन की याचिका मंजूर की। तलाक के बाद बेटे की स्थायी कस्टडी मां के पास रही, जबकि धवन को बेटे से मिलने और वीडियो कॉल करने का अधिकार मिला। इसके साथ ही हर महीने बच्चों की पढ़ाई और तमाम खर्चे भी देते हैं।
शिखर धवन आएशा मुखर्जी को देते हैं कितनी एलीमनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के दौरान आयशा की तरफ से करीब 2.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) की मांग की गई थी। खबरों में यह भी कहा गया कि शादी और तलाक के दौरान धवन ने परिवार पर काफी पैसा खर्च किया। हालांकि कोर्ट के अंतिम आदेश में कितनी रकम तय हुई, इस बारे में सार्वजनिक रूप से साफ जानकारी नहीं दी गई।
बेटे जोरावर का क्या हुआ?
तलाक के बाद जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। शिखर धवन को बेटे से मिलने और बातचीत करने की इजाजत दी गई है। धवन कई इंटरव्यू में यह कह चुके हैं कि वह अपने बेटे को बहुत मिस करते हैं। इसके साथ ही कई बार को इसे लेकर पोस्ट भी कर चुके हैं कि उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया जाता है।
मूव ऑन कर चुके हैं शिखर धवन
फिलहाल शिखर धवन अपने करियर और निजी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं। शिखर धवन सोफी शाइन के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शादी की खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पटा हुआ है। इससे पहले भी शिखर सोफी के साथ खुलकर रील्स और रोमांटिक पोस्ट करते दिखाई देते थे।


Click it and Unblock the Notifications















