Chandrakanta : सुपरहिट सीरियल ‘चंद्रकांता’ की लीड एक्ट्रेस शिखा स्वरूप ने इस वजह से छोड़ दी इंडस्ट्री

Shikha Swarup

निशानेबाजी से लेकर बैडमिंटन की मंझी हुई खिलाड़ी, लेकिन बात जब पेशेवर जीवन का आई तो शिखा स्वरुप ने एक्टिंग को ही चुना। लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में भी ज्यादा दिनों तक वह टिक नहीं सकी। शिखा स्वरुप, जी हां, दूरदर्शन के सुपरहिट सीरियल 'चंद्रकांता' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस। शिखा स्वरूप की पढ़ाई दिल्ली में हुई। पढ़ाई के साथ-साथ शिखा खेलकुद में भी काफी अच्छी थी। शिखा राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी थी। इसके साथ-साथ पिस्तौल शूटिंग की एक प्रतियोगिता में भी शिखा ने हिस्सा लेकर जीता भी था। कॉलेज के दिनों से ही शिखा को मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। कई सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शिखा ने उसे जीता भी था। इसके बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में उनका करियर चल निकला।

अगले 2 सालों के अंदर शिखा स्वरूप ने देश और विदेश में करीब 400 से ज्यादा फैशन शो में हिस्सा लिया। शिखा ने अपने फिल्मी करियर में कुल 11 फिल्मों में लीड रोल में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता दूरदर्शन के मेगा सीरियल 'चंद्रकांता' से मिली। इस मेगा सीरियल में शिखा स्वरुप ने चंद्रकांता का लीड रोल किया था। नीरजा गुलेरी के निर्देशन में बने इस सीरियल में पंकज धीर, शहबाज खान, मुकेश खन्ना, इरफान खान जैसे स्टार्स ने काम किया था। इस शो में शिखा की एक्टिंग से टीवी इंडस्ट्री के लोग इतने प्रभावित हुए थे, कि इसके बाद उन्हें लगातार रानी या फिर राजकुमारी के किरदार ही ऑफर किया जाने लगा। मेकर्स शो के स्क्रिप्ट में भी बदलाव करने के लिए राजी नहीं होते थे। इस वजह से शिखा स्वरुप ने सभी ऑफर्स को एक बार में नकार दिया और इंडस्ट्री ही छोड़ दी।

कहा जाता है कि 2 सालों तक टीवी पर राज करने के बाद अचानक एक दिन 'चंद्रकांता' को बंद करने का ऐलान कर दिया गया। इसकी वजह बताते हुए कहा गया कि 'चंद्रकांता' की स्क्रिप्ट ठीक से नहीं लिखी गयी है। कुछ लोगों ने ये कहा कि इस शो के सेट पर आग लग गयी जिसमें चंद्रकांता के सारे कपड़े और गहने जलकर बर्बाद हो गये। मेकर्स के पास उन्हें दोबारा बनाने का बजट नहीं था। इसी वजह से शो को बंद करना पड़ गया। शिखा स्वरुप ने जिन फिल्मों में काम किया उनमें 'तहलका' भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जावेद जाफरी के साथ उन्होंने सगाई भी कर ली थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

Read more about: shikha swarup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X