कभी ब्रेनस्ट्रोक और पैरालिसिस के बाद 72 किलो की हो गई थी ये एक्ट्रेस, ऐसे घटाया 25 किलो वजन

फिल्म कांचली और शाहरुख खान के साथ में फिल्म फैन में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि पिछले कुछ समय से उनकी जिंदगी में काफी ज्यादा तूफान आया हुआ है. उन्होंने इस पर बातचीत करते हुए बताया की बीमारी में चले इलाज और स्टेरॉयड के कारण उनका वजन बहुत हद तक बढ़ गया था. यहां तक कि वह खुद को पहचानने में भी असमर्थ थी. बीमारी के चलते उनका वजन 72 किलो हो गया.
ब्रेन स्ट्रोक से जूझी शिखा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तकरीबन 2 साल तक शिखा अपने इस हेल्थ इश्यू को लेकर काफी ज्यादा परेशान रही. पहले तो उन्हें पैरालिटिक अटैक आ गया और उसके बाद में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक से बाहर निकलना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में उसे दूर तक को देख लिया है, जिसको देखने के बाद में अक्सर लोग जिंदगी के आगे घुटने टेक दिया करते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी सीखने कभी हार नहीं मानी.
कोरोना के दौरान लोगों की की मदद
शिखा की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई जो कि बेहद ही दर्दनाक थी. जब कोरोना के बाद में वह हॉस्पिटलाइज्ड हो गई थी. पहले तो सिखा खुद एक नर्स बनकर मरीजों की जिंदगी बचा रही थी और बाद में वह खुद मरीज बन गई. उन दिनों सिखाने दिन रात अस्पताल में लोगों की सेवा की. हॉस्पिटल बेड पर बेसुध पड़ी हुई शिखा की तस्वीर भी खूब वायरल हुई. उन्होंने दूसरे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान को गांव पर लगा दिया.
दांव पर लगाई खुद की जान
लेकिन अपनी बीमारी के बाद में उन्होंने बिल्कुल भी हार नहीं मानी और वह फिर से उठकर खड़ी हुई. एक बार फिर से उन्होंने खुद को ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए तैयार किया. शिखा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि वह वापस एक्ट्रेस बनने के बारे में सोच नहीं पा रही थी. दरअसल शिखा इस बीमारी में इतने स्टेरॉइड्स और इतनी दवाइयां ले चुकी थी कि उसके बाद में लोगों की शक्ल तक बदल जाती है.
दवाइयों के चलते बढ़ा वजन
शिखा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि "मैं अपनी मां जैसी दिखने लग गई थी. क्योंकि मैं काफी ज्यादा हेल्दी हो गई थी और दवाइयों की वजह से मेरे बाल भी जुड़ने लग गए थे. मुझे उठकर चलने फिरने में तकरीबन डेढ़ साल लगा. अंदर से टूटने लग गई थी और सब कुछ जैसे पीछे छूट रहा होता. मां ने उसे वक्त संभाला और समझाया कि तुमको हर नहीं माननी है."
ऐसे घटाया शिखा ने 25 किलो वजन
शिखा ने तबीयत ठीक होने के बाद में योगा का सहारा लिया और घर के खानपान से ही खुद को फिट बनाया. उन्होंने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए 25 किलो वजन कम किया. फिटनेस के मामले में एक्ट्रेस अच्छे-अच्छे को पीछे छोड़ देती है और अब तो उनकी बिकिनी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है. हाल ही में उन्होंने अपना एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वह काफी होता नजर आई. शिखा खुद को अब बिग बॉस 17 में देखना चाह रही है.


Click it and Unblock the Notifications