Arjun Kapoor को डेट करना चाहती हैं Sherlyn Chopra, देखें वायरल वीडियो

Sherlyn Chopra Wants To Date Arjun Kapoor: शर्लिन चोपड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है और आपको बता दें कि उनके बोल्ड अवतार काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ड्रामा क्वीन राखी सावंत के साथ में वह कभी झगड़े को लेकर चर्चा में बनी रहती है। तो कभी अतरंगी ड्रेस पहन कर सामने आ जाती है और इसके बाद में काफी सारे लोगों को ट्रोल करते हुए भी नजर आते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना चाहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो अर्जुन कपूर को डेट करना चाहती है।
उनके इस इंटरव्यू वाले वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा और भी कई सारे सवालों का जवाब देती हुई नजर आई। जब शर्लिन चोपड़ा से होस्ट ने सवाल किया कि आपको सबसे बेकार एडवाइस कौन सी लगती है। तब शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि लोग मुझे कहते हैं कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।
शर्लिन चोपड़ा को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपने फैन्स के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती है। अक्सर इंटरव्यू में वह कोई ना कोई बड़ा खुलासा करती हुई देखी जाती है। दरअसल पहले से वह काफी बदल गई है और उन्होंने अपने चेहरे पर फिलर्स भी करवाए थे। इसके बाद में काफी लोगों ने उनको ट्रोल भी किया था क्योंकि उनका चेहरा काफी अजीब लगने लगा था।


Click it and Unblock the Notifications











