..................... Sherlyn Chopra confessed to sleeping with men for money over a shocking tweet - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस ने पैसे लेकर कई मर्दों के साथ बनाए थे संबंध, ट्वीट करके बताया- 'मैं उनके साथ सोई क्योंकि...'

Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra Viral Tweet: शर्लिन चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल नाम है। एक्ट्रेस को अपने पब्लिक अपीयरेंस, सोशल मीडिया या फिल्मों में बेहद बोल्ड होने के लिए जाना जाता है। वह अमेरिकी प्लेबॉय मैगज़ीन में आने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। वह कामसूत्र 3डी, माया जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इस बीच शर्लिन का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

शर्लिन अक्सर अपने बोल्ड बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं वो अपनी बात रखने में जरा भी नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में, पैसे के लिए मर्दों के साथ सोने की बात करते हुए उनका एक पुराना ट्वीट फिर से सामने आया है।

Sherlyn Chopra Viral Tweet

2012 में, शर्लिन चोपड़ा ने कई चौंकाने वाले दावे करते हुए कई ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा था कि कई लोगों ने उनसे पैसे देकर सेक्स करने के लिए कॉन्टैक्ट किया और कैसे अपने स्ट्रगल के दौर में वे पैसे लेकर लोगों से इंटीमेट होती थीं। हालांकि, यह अतीत की बात है और अब वह ऐसा नहीं करती हैं।

Sherlyn Chopra का शॉकिंग ट्वीट

एक ट्वीट में, उन्होंने यह भी लिखा कि वह जो कबूलनामा कर रही हैं, वह सहानुभूति पाने या खुद को 'बुरी लड़की से अच्छी लड़की' के रूप में पेश करने के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ फैक्ट बता रही हैं। शर्लिन ने खुलकर लिखा कि उन्हें ट्विटर डीएम और उनकी वेबसाइट पर ऐसे लोगों के कॉन्टैक्ट नंबर मिल रहे हैं जो पैसे देकर उनके साथ फिजीकल रिलेशनशिप बनाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "बीते समय में, कई मौकों पर, मैंने पैसे लेकर सेक्स किया है... लेकिन मेरे पिछले सभी पेड सेक्स एक्सपीरिएंस में से मुझे एक भी बात याद नहीं है।"

Sherlyn Chopra की सफाई

यह कबूलनामा कई दिनों तक खबरों में छाया रहा, लेकिन बाद में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि कैसे उनके ट्वीट को गलत समझा गया और असल में उनका क्या मतलब था। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने शोबिज की दुनिया में एंट्री की, तो उन्होंने अपने से बहुत बड़े मर्दों को डेट किया, जिन्होंने फिर उन्हें महंगे गिफ्ट्स दिए। उनके इस बड़े कबूलनामे के पीछे का उद्देश्य 'फिर से जन्म लेने वाली' शर्लिन को पेश करना और उनके अतीत को खत्म करना था।

शर्लिन चोपड़ा हाल ही में सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने लालबागचा राजा के दर्शन के लिए नवारी साड़ी पहनी। वह भगवान गणेश को घर भी लाईं और विसर्जन समारोह के दौरान डांस करती नज़र आईं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो शर्लिन चोपड़ा को आखिरी बार पौरशपुर सीजन 3 में देखा गया था। इस वेब सीरीज में वो रानी का किरदार निभा रही थीं।

Read more about: sherlyn chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X