श्रीदेवी के साथ शूटिंग करवाने के लिए कॉकरोच को पिला दी थी शराब, करने लगा हरकतें

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब हाल ही में बोनी कपूर ने साल 1987 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने की बात कही तो इसको लेकर कई सारी पुरानी यादें ताजा हो गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी ने हवा हवाई गाने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया था। अरुण के किरदार में अनिल कपूर ने हर किसी के दिल पर राज किया और आपको बता दें कि मोगैंबो के किरदार में अमरीश पुरी को भूल पाना तो नामुमकिन सा है।
अब हाल ही में डायरेक्ट शेखर कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा हुआ एक किस्सा साझा किया है। दरअसल यह तब की बात है जहां पर श्रीदेवी एक कॉकरोच से डर कर भाग जाती है। डेली पोस्ट के साथ में बात करते हुए शेखर कपूर ने बताया था की सीन में श्रीदेवी को कमरे में चारों तरफ दौड़ना था। ऐसा इसीलिए क्योंकि एक कॉकरोच उनके पीछे पड़ा हुआ था।
हालांकि श्रीदेवी तो एक एक्ट्रेस थी लेकिन कॉकरोच से एक्टिंग करवाना काफी मुश्किल था। इसीलिए शेखर और सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी ने इसका समाधान ढूंढा। उन्होंने कहा कि मैं और बाबा आदमी यही सोच रहे थे कि आखिरकार कॉकरोच से एक्टिंग कैसे करवाए। हमने थोड़ा सा सोचा और फिर थोड़ी सी ओल्ड मोंक रम कॉकरोच के सामने डाल दी।
शेखर कपूर ने हंसते हुए बताया कि हमने यही सोचा था कि ये पियेगा और हरकत करने लगेगा। हमें सच में लग रहा था कि जैसे कॉकरोच नशे में धुत्त हो गया था और उसने हमारे हिसाब से पूरा सीन कर डाला। एमआर इंडिया आखिरी फिल्म थी जिसे सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने साथ में लिखा था। 37 साल पहले इस 38 लाख के बजट में बनाया गया थाऔर इसने 10 करोड़ का कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











