हीरोइन बनने के लिए घर से भागी ये हसीना, परिवार से की बगावत, 1 शो से हुईं पॉपुलर, सलमान संग है गहरा नाता

Shehnaz Gill Bigg Boss Salman Khan

Shehnaz Gill Career Struggle: अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में सुनने को मिलता है कि कई सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने घर से एक्ट्रेस और एक्टर बनने के लिए भाग जाते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की। अभी तक वह पंजाबी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी है।

लेकिन शहनाज गिल को असल पहचान टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस से मिली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था और यही से शहनाज गिल घर-घर में मशहूर हो गई। लेकिन फिर पंजाब की कैटरीना कैफ कहीं जाने वाली शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया।

अब शहनाज गिल के पास में काफी बेहतरीन हिंदी फिल्में है। आज भले ही एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन उनके यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल पर इस बात का खुलासा किया था कि उनके परिवार उनके एक्ट्रेस बनने के खिलाफ था। जिस वजह से वह घर से भाग गई थी।

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान शहनाज गिल ने इस बात का भी जिक्र किया था कि उनके सपने उनके अपने हैं और वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। फिल्मों में काम करना उनके बचपन का सपना था और इस सपने को पूरा करने के लिए 22 साल की उम्र में वह घर से भाग गई थी।

शहनाज गिल ने तो यह भी खुलासा किया था कि वह सिर्फ घर से भाग ही नहीं थी बल्कि उन्होंने अपने घर वालों को भी पूरी तरीके से ब्लॉक कर दिया था। यहां तक की कई साल तक वह अपने परिवार के कांटेक्ट में नहीं रही और उन्होंने कसम खा ली थी कि जब तक वह फेमस नहीं हो जाती घर पर वापस नहीं जाएंगी।

लेकिन कहते हैं ना कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और ऐसा ही कुछ शहनाज के साथ में भी हुआ। जब तक उन्होंने इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा लिया तब तक वह घर पर वापस लौट कर नहीं गई। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया। भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी वह नजर आई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X