Birthday Special : बिग के घर में गयी थी ‘पंजाब की कैटरीना’ बनकर, पर बाहर निकली तो बन चुकी थी ‘इंडिया की शहनाज

Shehnaz Gill

फैंस के दिलों से होते हुए शहनाज गिल ने अपनी किस्मत खुद लिखी और 'पंजाब की कैटरीना' से शुरू हुआ सफर आज 'इंडिया की शहनाज गिल' तक पहुंच चुका है। कभी एक्टिंग के प्रति अपने पैशन की वजह से ही शहनाज ने अपना घर छोड़ा था लेकिन आज उसी एक्टिंग की बदौलत शहनाज ने पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। शहनाज गिल 27 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शहनाज ने मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। शहनाज गिल ने अपनी मासुमियत की बदौलत ही अपने फैंस दिलों में अपनी खास जगह बनायी है। शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

आइए Birthday Special में आपको शहनाज गिल से जुड़े कुछ खट्टी-मीठी बातें बताते हैं :

हुआ पंजाब की कैटरीना का जन्म :

हुआ पंजाब की कैटरीना का जन्म :

बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक होने की वजह से शहनाज गिल ने छोटी सी उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। जिंदगी यूं ही कट तो रही थी लेकिन शहनाज के सपनों को उड़ान तब मिली जब 16-17 साल की उम्र में लोग उसे 'पंजाब की कैटरीना' कहकर बुलाने लगे थे। छोटी सी उम्र में इंडिया की सुपर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम की उपाधि पाना अपने-आप में ही काफी बड़ी बात थी। यह नाम शहनाज को भी इतना भा गया कि वह खुद को भी पंजाब की कटरीना कहकर पुकारने लगी।

बढ़ने लगे झगड़े को छोड़ा घर :

बढ़ने लगे झगड़े को छोड़ा घर :

शहनाज गिल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शूटिंग से घर लौटने में शहनाज को अक्सर देर होने लगी थी। इस वजह से घर में काफी झगड़े होने लगे थे। जब झगड़े बढ़ने लगे तो शहनाज ने घर छोड़ दिया। 2015 में शहनाज गिल ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत गुरविंदर बरार के म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से की थी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में घुसने के बाद शहनाज गिल को 2017 में पंजाबी फिल्म 'सत श्री अकाल इंग्लैंड' ऑफर हुई, जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी।

बिग बॉस ने बनाया इंडिया की शहनाज :

बिग बॉस ने बनाया इंडिया की शहनाज :

शहनाज गिल की जिंदगी काफी अच्छी कट रही थी। इस बीच उन्हें 'बिग बॉस 13' का ऑफर आया। बिग बॉस के घर में वह आयी तो 'पंजाब की कैटरीना कैफ' ही बनकर लेकिन बिग बॉस हाउस में शहनाज को काफी कुछ मिला। उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला जैसा दोस्त तो मिला ही, साथ ही पैन इंडिया पहचान भी मिली। और बिग बॉस के घर से बाहर निकलने तक 'पंजाब की कटरीना' बन चुकी थी 'इंडिया की शहनाज गिल'। शहनाज बिग बॉस तो नहीं जीत सकी लेकिन अपनी मासुमियत के बदौलत अपने फैंस के दिलों में जरूर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गयी।

सिद्धार्थ के जाने के बाद खो गयी मुस्कुराहट :

सिद्धार्थ के जाने के बाद खो गयी मुस्कुराहट :

'बिग बॉस' के घर में ही शहनाज गिल को एक ऐसा तोहफा मिला, जिसे वह पूरी जिंदगी बस संजो कर रखना चाहेंगी। शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती पूरी इंडिया में मशहूर हो गयी थी। लोग Sidnaz को साथ देखना काफी पसंद करते थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया था, इसे बस दोस्ती का नाम ही देते रहते थे। लेकिन फिर एक ऐसी आंधी आयी कि शहनाज की सारी खुशियां उसमें किसी सूखे पत्ते की तरह उड़ गयी। दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल के चेहरे की मुस्कान के साथ-साथ उनके आंखों की चमक भी फीकी पड़ गयी है। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज डिप्रेशन का शिकार भी हो गयी थी। अब शहनाज धीरे-धीरे फिर से अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में शहनाज सिंगर गुरू रंधावा के कई म्यूजिक एलबम में नजर आ चुकी हैं और जल्द ही वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shehnaz gill sidharth shukla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X