बॉलीवुड की इस हिट सिंगर के घर बजी शहनाई, दुल्हन ने किया गृह प्रवेश

 Shreya Ghoshal

शादियों की सीजन शुरू होते ही बॉलीवुड की टॉप सिंगर श्रेया घोषाल के परिवार में खुशियां छा गयी। परिवार में नयी सदस्य जो आयी है। श्रेया घोषाल के छोटे भाई सौम्यदीप घोषाल शादी के बंधन में बंध गये हैं। इस खुशखबरी को श्रेया घोषाल ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्रेया ने इंस्टाग्राम पर भाई सौम्यदीप और उनकी नयी दुल्हन रोशनी की फोटो पोस्ट की है। इस पोस्ट में श्रेया ने लिखा है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि जिस भाई को पाल-पोसकर बड़ा किया। वह आज इतना बड़ा हो गया है कि उसकी शादी हो गयी।

मिलन हुआ टू-स्टेट : अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अभी तक विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मेरे छोटे भाई ने शादी कर ली। दो सुन्दर दिलों का मिलन हुआ है। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ प्यार ही फैला हुआ था उस दिन। दो राज्यों का मिलन हुआ। खुशी के मारे आंखों में आंसू आ गया था।

बहूरानी, तुम्हें पूरी जिंदगी प्यार किया है, यह तो तुम जानती ही हो। भगवान तुम्हें खुश रखे।" गौरतलब है कि श्रेया घोषाल के भाई सौम्यदीप घोषाल की दुल्हन रोशन प्रदीप दक्षिण भारतीय हैं। श्रेया के इस पोस्ट पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

दोनों की शादी बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। श्रेया की भाभी ने बंगाली शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था जबकि दक्षिण भारतीय शादी में उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। दोनों रीति-रिवाजों की शादी में दुल्हन रोशनी प्रदीप बला की खूबसूरत लग रही थी।

हमेशा से ही प्राइवेट पर्सन रही हैं श्रेया : श्रेया घोषाल आमतौर पर बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। वह अपनी निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। श्रेया ने जब अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य से शादी करने का फैसला लिया तब कुछ करीबी लोगों के अलावा किसी को शिलादित्य के बारे में ज्यादा पता भी नहीं था।

दोनों ने बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी और उनकी शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदारों को ही शामिल किया गया था। साल 2021 में श्रेया ने अपने बेटे को जन्म दिया। इसके बेटे को गोद में लेकर झुलाते हुए गाने का रियाज करने की श्रेया का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। श्रेया ने अपने बेटे का नाम देव्यान रखा है।

More from Filmibeat

Read more about: shreya ghoshal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X