ये थी आजाद भारत की पहली फिल्म, 15 अगस्त 1947 को रिलीज हुई किशोर कुमार की इस फिल्म ने की थी धुआंधार कमाई

Independent India First Film: 76वें स्वतंत्रता दिवस के पहले वीकेंड पर रिलीज हुई फिल्में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का जबरदस्त प्रदर्शन है। इस खास मौके पर हम उस फिल्म को याद कर रहे हैं, जो आजाद भारत की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म का नाम था शहनाई।
15 अगस्त को फिल्मों के लिए हमेशा से एक बेहतरीन दिन माना जाता है। इस मौके पर कई बड़ी फिल्में रिलीज की गई हैं। 1975 में शोले से लेकर एक था टाइगर, मिशन मंगल, तेरे नाम, सिंघम रिटर्न्स जैसी कई फिल्मों ने कमाई के रिकॉर्ड बनाए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल रही थी शहनाई
'शहनाई' की बात करें तो यह उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी। 1947 की सबसे सफल फिल्म रही थी ऐलान।
जब देश आजादी के जश्न में डूबा था, पीएल संतोषी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'शहनाई' सिनेमाघरों में दिखाई जा रही थी। हिंदी फिल्मों को क्रेज उस वक्त भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। शहनाई ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता पाई थी। फिल्म में किशोर कुमार, इंदूमती, राधाकृष्णा, वीएच देसाई और रेहाना अहम भूमिकाओ में थे। सी रामचंद्र ने इसका संगीत दिया था। फिल्म के गाने बहुत पॉपुलर रहे थे।
चार बहनों और उनके प्रेमियों की थी कहानी
फिल्म में किशोर कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर को रोल किया था। इंदूमति बनीं थीं जमींदार की बेटी और राधाकृष्णा जमींदार के सेक्रेटरी। फिल्म 133 मिनट लंबी थी। शहनाई की कहानी चार बहनों और उनके संबंधित प्रेमी के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म ने मनाई थी सिल्वर जुबली
इसे आप इत्तेफाक कहें या कुछ और.. लेकिन 15 अगस्त 1947 के दिन शुक्रवार पड़ा था। लिहाजा, आजादी के मौके पर सिनेमाघरों में भी "शहनाई" बज रही थी। फिल्म को देखने के लिए थियेटर्स के बाहर लंबी कतार लगी होती थी। मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और कराची जैसे शहरों में इसने सिल्वर जुबली मनाई थी।
खूब पॉपुलर रहे थे शहनाई के गाने
फिल्म का एल्बम काफी चर्चित रहा था, जिसमें छुक छुक छैय्या छैय्या, तिरछी टोपी वालों से.. लेकिन एक कृष्ण भजन और आजी आओ मोहब्बत जैसे रोमांटिक युगल गीत शामिल थे। फिल्म के गानों को शमशाद बेगम, मीना कपूर, गीता दत्त, अमीरबाई कर्नाटकी और बिनापानी मुखर्जी जैसे सिंगर्स ने आवाज दी थी।
निर्देशक पीएल संतोषी की बात करें तो बता दें कि उन्होंने शहनाई के अलावा बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उन्होंने बरसात की रात, दिल ही तो है, सरगम, हम एक हैं, पहली रात, कव्वाली की रात और विद्या जैसी फिल्में बनाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications














