22 की उम्र में घर से भागी, परिवार को किया ब्लॉक, झेला BF की मौत का दर्द फिर सलमान खान के साथ...

Shehnaaz Gill

अक्सर देखने के लिए मिला है कि कई सारे फिल्मी सितारे ऐसे हैं जिनके घर वाले एक्टिंग के खिलाफ रहे। कई सारी अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं जिनके परिवार वालों ने एक्टिंग के लिए मंजूरी नहीं दी और इसी के चलते उन्होंने घर छोड़ दिया। इस लिस्ट में कंगना रनौत का भी नाम शामिल है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की।

शहनाज गिल एक मशहूर टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्री बन चुकी है। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि 22 साल की उम्र में वह घर से भाग गई थी। उन्होंने अपने घर वालों के कॉल को ब्लॉक कर दिया और यह कसम खा ली थी कि घर जब भी लौटेंगी जब वह पॉपुलर हो जाएगी। इस बात का जिक्र शहनाज गिल ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

शहनाज गिल ने बॉलीवुड बबल के साथ बात करते हुए कहा कि मेरे सपने मेरे अपने हैं और मैं उन्हें साकार करने के लिए कुछ भी कर सकती हूं। इसीलिए मैं घर से भाग गई थी और वह मेरा पता नहीं लगा पाए। मैं तभी घर वापस लौटी थी जब मैं फेमस हो गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक पीजी में रहने लगी और ₹15000 कमाने लगी।

शहनाज गिल ने शिव दी किताब, माझे दी जट्टी और पिंडा दियां कुड़िया जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया। साल 2017 में उन्होंने सत श्री अकाल इंग्लैंड और साल 2019 में काला शाह काला और डाका जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। शहनाज गिल पहले काफी मोटी हुआ करती थी और बाद में उन्होंने अपना वजन घटाया।

शहनाज गिल पीजी में से ही रोज वही से शूटिंग पर जाती। उनके परिवार वाले भी उन्हें रोज फोन करते लेकिन उन्होंने उनके नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिए। उन्हें अपनी दादी से भी काफी लगाव था और खुद को साबित करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी धैर्य रखा। अब शहनाज गिल के परिवार वाले भी उन पर गर्व करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shehnaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X