जरा सी उम्र में शेफाली शाह के साथ बाजार में हुई गंदी हरकत, स्कूल से लौटते हुए नहीं दिया किसी ने साथ

शेफाली शाह एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने दिल्ली क्राइम में डीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है। इसके दूसरे सीजन में वह बेहद ही ज्यादा मजबूत दिखाई दी। इतना ही नहीं उनको इस किरदार को निभाने के लिए इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 का नामांकन भी मिला। शेफाली को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया और अब एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें कम उम्र में ही उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।
शेफाली ने अपने करियर में निभाए उम्दा किरदार
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने करियर में काफी बेहतरीन किरदार निभाए हैं और उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया है। फिल्म डार्लिंग में आलिया भट्ट की मां की भूमिका निभाकर और दिल्ली क्राइम सीजन 2 में डीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभा कर उन्होंने दर्शकों को अपनी एक्टिंग का प्रमाण दे दिया है।
शेफाली शाह हुई थी कम उम्र में उत्पीड़न का शिकार
लेकिन अब हाल ही में शेफाली शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बेहद कम उम्र में उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। इस पर उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि उस समय उन्हें बहुत ज्यादा डर लग रहा था और कोई भी उनकी सहायता के लिए सामने नहीं आया। शैफाली ने इसी पर आगे कहा कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है और मैं बहुत छोटी थी। स्कूल से वापस आते वक्त बाजार में इसका सामना किया। मैं इस पर कुछ भी नहीं कर पाई। मैं बहुत डर गई थी। वहां पर बहुत भीड़ थी लेकिन किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया। मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी महिला को कहीं ना कहीं इसका शिकार होना पड़ता है।"
शेफाली शाह का करियर
शेफाली शाह के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मेरा कैरियर सच में काम करने से ज्यादा इंतजार करने पर निर्भर रहा है। मैंने कुछ वक्त तक टेलीविजन पर काम किया और इसके बाद में सत्या और मानसून वेडिंग में भी काम किया। इसके बाद मेरे बच्चे हो गए और मैं अपना घर संभालने में व्यस्त हो गई। बाद में जब वह बड़े हुए तो मैं काम करना चाहती थी लेकिन उसे समय काम नहीं मिल रहा था, जो कि मुझे करना था।


Click it and Unblock the Notifications











