एक गाने से रातों-रात फेमस हुई ये एक्ट्रेस, फ़िल्म-टीवी से नहीं मिली पहचान, फिर भी है करोड़ों की संपत्ति

Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी काफी सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने पहली फिल्म या फिर एक गाने से ही लोकप्रियता हासिल। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे सिर्फ 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू किया और अपने पहले गाने से ही लोगों को दीवाना बना दिया। इन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म में काम किया और इसके बावजूद भी उनकी किस्मत चमक नहीं पाई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं शेफाली जरीवाला की। उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। इस गाने ने उनको रातों-रात फेमस कर दिया था और तब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल की थी। इस गाने में उन्होंने अपने डांस और अदाओं के चलते लोगों को दीवाना बना दिया था और आज भी इसी म्यूजिक वीडियो के लिए वह जानी जाती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद में शेफाली जरीवालों को कई सारे टीवी शोज से लेकर फिल्मों के भी ऑफर मिले। उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था। इसके बाद में उनको हुदुगरु फिल्म में भी देखा गया था।

लेकिन आपको बता दें कि जब शेफाली जरीवाला का बॉलीवुड में सिक्का नहीं चल पाया तो उन्होंने छोटे पर्दे पर काम करना शुरू किया। जहां वो बूगी-वूगी, नच बलिए 5 का बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शोज में नजर आए। लेकिन टीवी पर भी वह सक्सेस हासिल नहीं कर पाई।

अगर हम शेफाली जरीवाला की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी पहली शादी म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह के साथ में हुई थी। लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। बाद में एक्ट्रेस ने 2014 में अभिनेता परग त्यागी के साथ में शादी की। भले ही शेफाली का फिल्मी करियर इतना अच्छा नहीं रहा लेकिन वह आज भी एक लग्जरियस लाइफ जीती है। उनकी नेटवर्क आज के वक्त में एक मिलियन डॉलर यानी कि 7.5 करोड़ की बताई जाती है।

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X