ना कोई गॉडफादर, ना ही दमदार लुक, फिर भी बिग बी पर भारी पड़ा था ये एक्टर, 32 सालों से खेल रहा सियासी पारी

Shatrughan sinha

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार रहे हैं जिन्होंने राजनीति में भी बहुत अच्छा काम किया और नाम कमाया। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी लोगों का दिल जीत लिया। हम बात कर रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा की। फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल और 225 फिल्मों को करने के बाद उन्होंने सियासी पारी को चुना।

शत्रुघ्न सिन्हा ने 32 सालों में सियासी करियर में दो बार राज्यसभा सदस्य और एक बार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के अलावा जहाजरानी मंत्री, लोकसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों का निर्वाहन किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना में मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। हालांकि उनका परिवार काफी पढ़ा लिखा था और बचपन से ही वह पढ़ने में भी काफी ठीक थे।

लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्मों में आने का चस्का लगा और उनके पिता ने डॉक्टर बनना चाहते थे। लेकिन एक्टर बनने के चक्कर में वह मुंबई आ गए। हालांकि फिल्मी दुनिया में उनका कोई भी गॉडफादर नहीं था और खुद के स्ट्रगल पर उन्होंने एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। वह इतने बेहतरीन एक्टर बने की चंद फिल्मों से ही सुपरहिट हो गए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में रिलीज हुई फिल्म होली आए रे से की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान फिल्म प्रेम पुजारी से मिली। इसके बाद साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म काला पत्थर में शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ही को स्टार अमिताभ बच्चन पर भारी पड़ गए थे। शत्रुघ्न सिन्हा का स्टारडम देख अमिताभ बच्चन भी एक बार के लिए डगमगा गए थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पूरे करियर में तकरीबन 225 फिल्मों से ज्यादा में काम किया है। इसके बाद 1992 में उन्होंने दिल्ली से राजेश खन्ना के खिलाफ पहला चुनाव लड़ा और हार गए। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और इसके बाद 1996 से लेकर 2002 तक वह राज्यसभा सांसद में नॉमिनेट हुए। 2019 में उन्होंने टिकट न मिलने के चलते भाजपा को छोड़ दिया।

हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा 2024 में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से मैदान में उतरने वाले हैं। 32 सालों से शत्रुघ्न सिन्हा अपनी सियासी पारी खेल रहे हैं और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बन चुकी है।

Read more about: shatrughan sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X