शशि कपूर का बेटा इंग्लिश लुक्स के चलते हुआ फिल्मों में फ्लॉप, अब ऐसे काट रहे हैं दिन

कपूर खानदान को सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला परिवार माना जाता है. पृथ्वीराज कपूर के बाद में बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस परिवार की चौथी पीढ़ी राज कर रही है. आज के वक्त में रणबीर कपूर और करीना कपूर एक जाना माना नाम बन चुके हैं. कपूर खानदान के कई सारे बेटा ऐसे हैं जिनके दमदार एक्टिंग और गुड लुक्स की वजह से हर कोई उनका दीवाना है. इस लिस्ट में ऋषि कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर और रणधीर कपूर जैसे सुपरस्टार शामिल है. लेकिन इन दिनों ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर आम लड़कियों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस को भी अपना दीवाना बना चुके हैं. लेकिन आज हम आपको कपूर खानदान के एक ऐसे ही बेटे के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें वह सपोर्ट नहीं मिल पाया जिसकी हर किसी को उम्मीद थी.
शशि कपूर के थे 3 बच्चे
दरअसल आपको बता दें कि 70 और 80 के दशक में गुड लुकिंग एक्टर्स में शशि कपूर के बेटे करण कपूर का भी नाम शुमार था. लेकिन फिल्मों में उनकी किस्मत चल नहीं पाई. इसका सबसे बड़ा कारण था उनके इंग्लिश लुक्स. दरअसल आपको बता दें कि शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल के साथ में शादी रचाई थी. उनसे एक्टर को तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हुए थे. शशि कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते थे. हर कोई उनका दीवाना था. लेकिन उनके दोनों बेटे बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.
कारण कपूर के थे इंग्लिश लुक्स
शशि कपूर के बेटे करण कपूर ने फिल्मों में जैसे ही एंट्री मारी तो कपूर खानदान के दूसरे बच्चों की तरह ही वह नाम हासिल नहीं कर पाए. दरअसल करण कपूर के लुक्स में उनकी मां का ज्यादातर अंश नजर आता था. जिस वजह से काफ़ी हद तक उनके लुक्स इंग्लिश थे. लेकिन दर्शकों के बीच उनका जादू चल नहीं पाया. शशि कपूर के अरमानों पर भी पानी फिर गया. उन्होंने अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च किया था.
फिल्मों में फ्लॉप हुए एक्टर
करण कपूर ने श्याम बनेगल की फ़िल्म 'जूनून' में काम किया. लेकिन इसमें भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. कपूर खानदान का बेटा होने की वजह से उन्हें लगातार फिल्मों में काम मिलता रहा. लेकिन बैक टू बैक उनकी फिल्म फ्लॉप होती जा रही थी. 'सल्तनत' फिल्म के जरिए उन्होंने मेन स्ट्रीम सिनेमा में एंट्री मारी. लेकिन यह फिल्म भी बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी. जिस वजह से कुछ वक्त के बाद ही करण कपूर ने फिल्मोंको अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने दम पर कुछ करने का सोचा और आज उनके गिनती विश्व के नामी फोटोग्राफर्स में होती है. दरअसल आपको बता दें कि टाइम एंड टाइड नाम से उन्होंने मुंबई में अपनी फोटोस की प्रदर्शनी लगाई.
फिल्मों को छोड़ बने फोटोग्राफर
करण कपूर लुक्स के मामले में किसी से भी पीछे नहीं रहे थे. एक एक्टर बनने के लिए उनके लुक्स एकदम परफेक्ट थे. हाला की एक्टिंग के मामले में किस्मत उनके साथ नहीं रही. लंबे समय तक उन्होंने अपनी किस्मत पर भरोसा रखा है लेकिन आखिरकार उन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया. उन्होंने कभी भी इस पर निराशा नहीं जताई. उन्होंने अपनी स्किल्स को पहचाना और फोटोग्राफी की इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त की.


Click it and Unblock the Notifications