शशि कपूर को कोख में ही मार देना चाहती थी मां, एक्टर ने खुद सुनाई दुख भरी गाथा

बॉलीवुड के दिवंगत और दिग्गज अभिनेताओं में शुमार शशि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन अभी भी उन्हें फैंस उनकी एक्टिंग और स्टाइल को लेकर काफी पसंद करते हैं और याद भी करते हैं।लेकिन आज हम आपको शशि कपूर से जुड़ा हुआ एक जबरदस्त और बेहद ही रोमांचक किस्सा बताने वाले हैं। बता दे कि हम आपको शशि कपूर के जन्म से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताएंगे।
एक्टर की मां ने कोख में ही की उन्हें मारने की कोशिश
शशि कपूर ने साल 1995 में 'फिल्मीबीट' को दिए हुए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि जब वह अपनी मां के कोख में थे तो वह उन्हें मार देना चाहती थी। इंटरव्यू के दौरान शशि कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां रामसरनी कपूर उन्हें कोख में ही मार देना चाहती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं एक अनप्लान्ड बेबी था। जिस वजह से वह मुझे रखना नहीं चाहती थी। एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि मेरी मां ने मुझे मारने के लिए साइकिल से और सीढ़ी से गिरने की भी कोशिश कर डाली थी। लेकिन फिर भी मैंने जन्म लिया।
शशि कपूर ने अपनी एक्टिंग से बनाई खास पहचान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर और राम सैनी के सबसे छोटे बेटे माने जाते हैं। इतना ही नहीं वह अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलें और पूरे इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम हासिल किया। उन्होंने खूब मेहनत की और एक खास पहचान हासिल की। इतना ही नहीं शशि कपूर अपने फिल्मी करियर के साथ साथ हैं लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ में शादी की। जिससे उन्हें तीन बच्चे कुणाल कपूर, संजना थापर और करण कपूर हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications