..................... Shashi Kapoor had cut all the scenes of Amitabh Bachchan from the film and helped him a lot - Hindi Filmibeat

शशि कपूर ने कटवाए थे फ़िल्म से अमिताभ बच्चन के सारे सीन्स, कहा- तुम सिर्फ पैसों के लिए...

shashi kapoor, amitabh bachchan

हिंदी सिनेमा जगत में ऐसे कई सारे सितारे उभर कर आए हैं जिन्होंने काफी बड़ा नाम कमाया है. लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जो कि लोगों की नजरों में आ ही नहीं पाए और अब वह गुमनामी की ज़िंदगी जी रहे हैं. बॉलीवुड में ऐसे कई सारे जाने माने अभिनेता और अभिनेत्रियां मौजूद है जिन्होंने काफी कड़ी मेहनत के बाद आज इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है. उनमें से एक अमिताभ बच्चन का नाम भी आता है. एक वक्त था जब उन्होंने पैसों के लिए फ्यूनरल सीन तक किये. लेकिन आखिरकार शशि कपूर ने उनके हुनर को पहचाना और उनका हाथ पकड़ लिया.

अमिताभ बच्चन ने किए हैं फ्यूनरल सीन

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. एक वक्त ऐसा था जब अमिताभ बच्चन मुंबई आ गए थे और काफी मेहनत कर रहे थे. लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास काम नहीं मिल पा रहा था. इस वजह से उन्होंने शशि कपूर की फिल्म में फ्यूनरल सीन के दौरान सिर्फ उसमें भीड़ का हिस्सा बन गए थे. बता दें कि यह फिल्म शशि कपूर की "बॉम्बे टॉकीज" फिल्म थी जिसमें शशि कपूर खुद भी अहम किरदार में नजर आए थे.

अमिताभ को शशि कपूर की फिल्म में रोल करने पर मिले थे 500 रुपए

उस वक्त अमिताभ बच्चन दर-दर की ठोकरें खा रहे थे और आपको बता दें कि अक्सर वह शशि कपूर की फिल्मों के सेट पर पहुंच जाते थे. बता दें कि उनकी इस "बॉम्बे टॉकीज" फिल्म में भीड़ के बीच खड़े रहने के लिए सिर्फ ₹500 दिए गए थे. लेकिन इसी बीच शशि कपूर की नजर अमिताभ पर पड़ती है और वह उनके अंदर का हुनर पहचान लेते हैं. जिसके बाद में वहअपनी इस फिल्म से अमिताभ के सारी सीन्स को कटवा देते हैं. साथ ही शशि कपूर, अमिताभ से कहते हैं कि तुम सिर्फ पैसों के लिए ये छोटे-मोटे रोल मत करो. वरना आगे चलकर तुम्हारे कैरियर पर काफी गलत असर पड़ेगा.

शशि कपूर ने अमिताभ की तरफ बढ़ाया अपना मदद का हाथ

जिस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हुए कहते हैं कि मुझे पैसों की सख्त जरूरत है और मैं इसी के लिए रोल को करता हूं. जिस पर शशि कपूर ने उन्हें कहा कि अगर पैसे चाहिए तो मुझसे ले लो लेकिन ऐसे रोल नहीं करो. मगर बिना मेहनत किए हुए अमिताभ बच्चन ने पैसे लेने से मना कर दिया था और बाद में शशि कपूर ने अपनी फिल्म से उनके सारे सीन को कटवा दिया था. हालांकि बाद में शशि कपूर ने अमिताभ की काफी मदद की थी और उन्हें कई सारे बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स से मिलवा दिया था. जिसके बाद आज अमिताभ बच्चन एक बड़ा उभरता हुआ सितारा बन चुके हैं. जिन्होंने हिंदी सिनेमा जगत को काफी हिट फिल्में दी हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X