सोशल मीडिया पर छाईं शशि कपूर की पोती और करीना कपूर की कजिन आलिया कपूर- वायरल हैं ग्लैमरस PICS
बॉलीवुड के कपूर खानदान से पीढ़ी दर पीढ़ी कई चेहरे ने इंडस्ट्री में एंट्री ली है। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, करीना कपूर, करिश्मा, रणबीर कपूर आदि। इस परिवार की लगातार चार पीढ़ियों ने बॉलीवुड पर 80 से भी ज्यादा सालों तक पर राज किया है। शायद इसीलिए इसे परिवार नहीं, बल्कि विरासत कहा जाता है।
लेकिन फिर भी इस परिवार से कई लोग ऐसे हैं, जो लाइमलाइम से दूर रहे हैं। जी हां, शशि कपूर की पोती आलिया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, वह मीडिया की लाइमलाइट से दूर लंदन में रहती हैं।

शशि कपूर के बेटे और मशहूर फोटोग्राफर करण कपूर की बेटी हैं आलिया कपूर। करण कपूर ने लोर्ना से शादी की थी, जिन्हें बाद में भारत में लोर्ना कपूर के नाम से जाना गया। इस जोड़े के दो बच्चे हुए थे आलिया कपूर और जैक कपूर।


Click it and Unblock the Notifications











