कई सुपरहिट फिल्मों के बाद भी नहीं चमका कपूर खानदान के इस एक्टर का करियर, कई साल तक रहे गुमनाम

कपूर खानदान को बॉलीवुड का सबसे पुराना परिवार कहा जाता है। इतना ही नहीं पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार से कोई ना कोई उम्दा कलाकार निकाल कर आता है। 18 मार्च 1938 को कोलकाता में शशि कपूर का जन्म हुआ। जानकारी के लिए आपको बता देंगे शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर और राम सरनी मेहरा कपूर के तीसरे बेटे थे। सबसे बड़े राज कपूर थे और उनसे छोटे शम्मी कपूर थे और इसके बाद शशि कपूर थे।
लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि शशि कपूर का असली नाम बालवीर पृथ्वीराज कपूर था। एक्टर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1948 में रिलीज हुई आग और आवारा में भी काम किया था।दोनों ही फिल्मों में शशि कपूर ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं शशि कपूर ने अपने पिता के थिएटर से ही एक्टिंग की क्लास ली थी।
इसके बाद में शशि कपूर ने साल 1961 में लीड एक्टर के तौर पर यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि आपको बता दें कि शशि कपूर को बाद में फिल्मों का तो ऑफर आया लेकिन सारी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि साल 1965 में उनकी दो फिल्में 'वक्त' और 'जब-जब फूल खिले' रिलीज हुई और यह सुपरहिट साबित हुई थी।
शशि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में शान, सत्यम शिवम सुंदरम और सुहाग जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने 1958 में अपनी ही गर्लफ्रेंड जेनिफर केंडल के साथ में शादी रचाई। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। जहां पर वह शेक्सपियर के इंग्लिश प्ले करते थे। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद साल 1984 में जेनिफर इस दुनिया को छोड़कर चली गई।
शशि कपूर का यही से फिल्मी करियर डगमगाने लगा। जेनिफर से उन्हें तीन बच्चे करण, कुणाल और संजना कपूर हुए थे।तीनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की और अब सभी के सभी यूके में जाकर शिफ्ट हो गए हैं। शशि कपूर अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में तो रहे लेकिन उनके स्टारडम उनके भाइयों राज और शम्मी जैसा नहीं रहा।
शशि कपूर को उनकी फिल्मों के लिए फिल्म फेयर और दादा साहेब फाल्के जैसे अवार्ड भी मिले थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शशि कपूर ने अपने भतीजों रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ में भी फिल्मों में काम किया है। लेकिन 4 दिसंबर 2017 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
















