..................... Shashi Kapoor daughter Sanjana Kapoor is very beautiful and has already worked in hit films before Karishma - Hindi Filmibeat

पूरे बॉलीवुड में ऐसा शशि कपूर की बेटी जैसा कोई नहीं, कजिन को देख करीना करिश्मा के भी खुले रह जाते हैं मुंह

Shashi Kapoor daughter sanjana kapoor

शशि कपूर हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने और पॉपुलर अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके गुड लुक्स पर हर कोई अपना दिल हार बैठता था। उन्होंने ब्रिटिश राज में कोलकाता में 18 मार्च 1938 को जन्म लिया। बता दें कि शशि कपूर मशहूर निर्माता और निर्देशक कहे जाने वाले पृथ्वीराज कपूर के बेटे रहे। साथ ही साथबहुत कम लोग उनका असली नाम जानते हैं। दरअसल उनका असली नाम बलबीर राज कपूर रखा गया। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने शशि कपूर के नाम से सुर्खियां बटोरी।

शशि कपूर की बेटी संजना कपूर की खूबसूरती है लाजवाब

शशि कपूर के निजी जीवन की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर अभिनेत्री जेनिफर केंडल के साथ में लव मैरिज की थी। दोनों के 3 बच्चे हुए। जिसमें दो बेटे और एक बेटी हुई थी। लेकिन आज हम आपको शशि कपूर की बेटी के बारे में बताने वाले हैं। जिसका नाम संजना कपूर रखा गया और इतना ही नहीं वह दिखने में भी बेहद ही खूबसूरत है।

करिश्मा कपूर से पहले संजना कपूर ने फिल्मों में किया काम

लोग हमेशा से ही यही जानते हैं कि करिश्मा कपूर ही कपूर खानदान की पहली बेटी रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। करिश्मा कपूर ने फिल्मों में अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरी और आपको बता दें कि करिश्मा कपूर से पहले संजना कपूर ने फिल्मों में तहलका मचाया हुआ है। बता दें कि संजना कपूर ने पिता ऋषि कपूर के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म '36 चौरंगी लेन' से अपने करियर की शुरुआत की। 17 साल की उम्र में उन्होंने 1984 में आई फ़िल्म 'उत्सव' में काम किया। जिसमें मशहूर अभिनेत्री रेखा भी देखी गई थी।

नसरुद्दीन शाह के साथ लीड रोल में आई नजर

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 1988 में आई फिल्म हीरो हीरालाल में संजना ने पहली बार नसीरुद्दीन शाह के साथ में लीड रोल में काम किया। जिसके बाद में उन्होंने मीरा नायर की 'सलाम बॉम्बे' में भी काम किया था। आखरी बार संजना कपूर को 1994 में फिल्म 'अरण्यक' में काम करते हुए देखा गया। इस फिल्म को एक के बीर ने डायरेक्ट किया। लेकिन संजना ने 2012 से एक थिएटर बेस्ट संगठन जुनून थिएटर की शुरुआत की और उन्हें इसके लिए फ्रेंच सम्मान भी प्राप्त हुआ।

Read more about: shashi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X