कपूर खानदान का ये बेटा बना बड़ा सुपरस्टार, फिर घर खर्च चलाने के लिए बेचनी पड़ी कार

वैसे तो अक्सर बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें खूब इंटरनेट पर वायरल होती हैं। लेकिन आज जो तस्वीर हम आपको दिखाने वाले हैं वह एक्टर बॉलीवुड में 100 से भी ज्यादा हिट फिल्में दे चुके हैं। काली काली और बड़ी-बड़ी आंखों वाले इस बच्चे ने इंडस्ट्री पर राज किया और उनके साथ कई विवाद भी जुड़े रहे।
तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा है शशि कपूर
इसी के अलावा आपको बता दे की तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा भले ही कपूर खानदान से था लेकिन इसके बाबा जी इसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इसी के चलते अपनी गाड़ी बेचने तक को वह मजबूर हो गए। कपूर फैमिली के इस सुपरस्टार को अगर आप नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि शशि कपूर है।
शशि कपूर पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप
शशि कपूर हमेशा से ही अपनी पर्सनालिटी और अभिनय को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। एक वक्त हुआ करता था जब उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा तगड़ी हुआ करती थी। साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान के साथ में उनकी जोड़ी काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। हालांकि इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और अश्लीलता फैलाने के भी उन पर आरोप लगाए गए। इसके बावजूद भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में यह फिल्म शुमार रही।
फिल्म को लेकर हुआ जमकर बवाल
इसी के अलावा आपको बता दें कि कोनरॉट रूक्स की फिल्म सिद्धार्थ को लेकर भी वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहे। यह अंग्रेजी भाषा की फिल्म थी और इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल और शशि कपूर लीड किरदार में थे। इस फिल्म में कुछ सींस को लेकर काफी ज्यादा आपत्ति जताई गई। दरअसल एक सीन के दौरान सिमी ग्रेवाल न्यूड नजर आई और शशि कपूर उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए थे। इस फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ कि केस कोर्ट तक पहुंच गया था।
आर्थिक तंगी के चलते बेचा सब कुछ
एक समय पर शोहरत प्राप्त कर चुके शशि कपूर का कैरियर इतना ज्यादा गिर गया कि वह आर्थिक तंगी से घिर गए थे। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का जिक्र किया था की फिल्मों में काम करना बंद करने के बाद में एक वक्त उनका काफी ज्यादा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसी के चलते शशि कपूर ने अपनी पसंदीदा भारत कर भी बेच दी थी। यहां तक कि उनकी पत्नी जेनिफर को भी अपना सब कुछ बेचना पड़ गया था।


Click it and Unblock the Notifications











