पूर्व CM की नातिन, असिस्टेंट डायरेक्टर बन भंसाली का बंटाया हाथ फिर बनीं एक्ट्रेस.. पहचाना?

Vicky kaushal, sharvari wagh, katrina kaif, sunny kaushal

विक्की और सनी कौशल एक मशहूर एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के बेटे बताए जाते हैं। बता दे की विक्की कौशल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लेकिन अब जल्दी ही सैम बहादुर और डंकी फिल्म में भी उन्हें देखा जाने वाला है। सनी कौशल की बात की जाए तो उन्होंने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाई है और अभी भी इसमें कामयाब नहीं हो पाए हैं। लेकिन अगर उनकी गर्लफ्रेंड की बात करें तो उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।

पूर्व सीएम मनोहर जोशी की नातिन है शरवरी वाघ

दरअसल हम बात कर रहे हैं सनी कौशल की गर्लफ्रेंड और मशहूर अभिनेत्री शरवरी वाघ की। शरवरी वाघ का जन्म 14 जून साल 1996 में हुआ। 27 साल की एक्ट्रेस के पापा शैलेश बिल्डर हैं और उनकी मां नम्रता एक आर्किटेक्ट है। बता दे कि उनकी मां नम्रता पूर्व सीएम मनोहर जोशी की बेटी है और जोशी शरवरी वाघ के नाना लगा करते हैं।

बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करियर किया शुरू

शरवरी वाघ की पढ़ाई के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का ठान लिया। उन्होंने पहले तो असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। लव रंजन और संजय लीला भंसाली की फिल्मों में असिस्टेंट के रूप में उन्होंने काम किया। बाद में सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा 2 के अलावा बाजीराव मस्तानी में वह असिस्टेंट के रूप में नजर आई।

शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्में

शरवरी वाघ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2021 में बंटी और बबली 2 से डेब्यू किया। रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की लीड किरदार वाली इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन शरवरी वाघ की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया। एक्ट्रेस को जल्दी ही महाराज और वेद जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। महाराजा फिल्म में उन्हें आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ में और वेद फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ में देखा जाएगा।

शरवरी वाघ, माधुरी दीक्षित को मानती है अपना गुरु

लेकिन शरवरी वाघ को अक्सर सनी कौशल के साथ में फिल्मी पार्टी में भी देखा जाता है। कैटरीना कैफ के साथ में भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शरवरी वाघ की फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित है। एक्ट्रेस के अनुसार वह माधुरी दीक्षित को देखकर ही एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए प्रेरित हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X