..................... Sharmila Tagore revealed that she received death threats for marrying Mansoor Ali Khan Pataudi. - Hindi Filmibeat

गैर धर्म में रचाई शादी, मिलने लगीं धमकी, आखिरी समय पर इस हसीना की वेडिंग लोकेशन ही कर दी गई चेंज

 Saif Ali Khan, Sharmila Tagore

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कहीं जाने वाली और दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने हाल ही में दिवंगत भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के साथ में अपनी इंटर कास्ट मैरिज को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल आपको बता दें कि साल 1968 में पटौदी के नवाब से शादी कर एक्ट्रेस ने ट्विक एक इंडिया के लिए ट्विंकल खन्ना के साथ हाल ही में एक बातचीत में अलग-अलग रिलिजन बैकग्राउंड के कारण परिवार के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके परिवार को धमकियां मिलने लगी थी। कहा गया था कि उन्होंने अगर मंसूर अली खान से शादी की तो उनको गोली मार देंगे।

शर्मिला और मंसूर ने शादी में आई चुनौतियों का किया सामना

शर्मिला टैगोर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि "मेरे परिवार में सब लोग, मेरे चाचा, मेरे कजिन भाई-बहन उन सभी की शादियां बंगाली परिवार में ही हुई है। वही टाइगर के परिवार की सभी शादी उन्हीं के समुदाय में हुई। इसीलिए मैं और टाइगर ऐसे अकेले थे और हमने अपने-अपने परिवारों में इस बात का ऐलान कर दिया था कि हम शादी रचा रहे हैं, तभी मैं काम कर रही थी और वह क्रिकेट में अपना ध्यान लगा रहे थे। इसी वजह से हमें वास्तव में इस बात का पता नहीं चला कि बैकग्राउंड क्या था।"

शर्मिला-मंसूर को आखिरी समय पर बदलना पड़ा शादी का वेन्यू

शादी और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने आगे बताया कि उनके परिवार में शुरू में फोर्ट विलियम, कोलकाता में शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इंटर केस्ट मैरिज और होने वाले खतरों की वजह से इस जगह को चुना गया था। लेकिन फोर्ट विलियम ही आखिरी समय पर पीछे हट गया क्योंकि दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों के सी से संबंध हुआ करते थे। जिसके चलते उनको जल्दी से एक अल्टरनेटिव वेन्यू ढूंढना पड़ा जो कि कुछ एंबेसडर फ्रेंड्स का बड़ा घर हुआ करता था।

Read more about: saif ali khan sharmila tagore
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X