पोता होने की खुशी में शर्मिला टैगोर ने बहू अमृता सिंह को दिया था ये कीमती तोहफा खास तोहफा

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अमृता सिंह के साथ में शादी की थी। बता दे कि एक्ट्रेस उनसे उम्र में कई साल बड़ी थी और दोनों का रिश्ता कुछ सालों बाद ही टूट गया था। सैफ अली खान और अमृता सिंह के दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब इब्राहिम अली खान हुए थे तो पोता होने पर सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर खुशी से फूले नहीं समा रही थी। यहां तक कि उन्होंने अपनी बहू अमृता सिंह को भी एक खास तोहफा दिया था। जब शर्मिला टैगोर सैफ अली खान के साथ कॉफी विद करण के शो पर पहुंची थी तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया था।
शो के दौरान शर्मिला टैगोर ने बताया था कि जब पोते इब्राहिम का जन्म हुआ था तो उन्होंने अपनी बहू अमृता सिंह को बालियां तोहफे में दी थी। इन बालियों को शर्मिला टैगोर ने अपने निकाह में पहना था। दोनों ही पोते-पोतियां शर्मिला के बहुत ही करीब है। सारा अली खान और इब्राहिम में तो उनकी जान बसती है।
एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर ने बताया था कि जब भी सारा और इब्राहिम दोनों किसी बात से परेशान होते हैं तो उनके साथ में डिस्कस जरूर करते हैं। सारा अली खान तो अपनी दादी शर्मिला के बहुत करीब है और वह उनके जैसी ही बनना चाहती हैं। शर्मिला टैगोर को वह बड़ी अम्मा कहकर बुलाती है।
एक बार सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अगर उनकी दादी शर्मिला टैगोर की जिंदगी पर बायोपिक बनाई जाए तो उसमें वह रोल प्ले करना चाहती हैं। शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी मंसूर अली खान पटौदी के साथ में शादी हुई थी तो लोगों का कहना था कि रिश्ता टिक नहीं पाएगा क्योंकि वह बहुत बड़ी स्टार है।


Click it and Unblock the Notifications