..................... Sharmila Tagore revealed that Saif Ali Khan was taken care of by his second mother Mrs. Noorani in his childhood - Hindi Filmibeat

शर्मिला टैगोर नहीं बल्कि सैफ अली खान की दूसरी मां ने उन्हें पाल-पोसकर किया है बड़ा, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान

Saif Ali Khan

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। लेकिन उनको लेकर एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शर्मिला टैगोर अपने बेटे सैफ अली खान के बचपन से जुड़ी बातों को शेयर करती हुई नजर आई। हैरानी की बात तो यह है कि इस इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान की दूसरी मां का भी जिक्र कर डाला।

शर्मिला टैगोर ने किया सैफ की दूसरी मां का खुलासा

अब आप सैफ अली खान की दूसरी मां को लेकर सच में पड़ गए होंगे तो आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि जब सैफ अली खान के जन्म के बाद वह है फिर से कम में व्यस्त हो गई थी तो सैफ अली खान को ज्यादा वक्त नहीं दे पाती थी। इसी वजह से सैफ अली खान को उनकी दूसरी मां ने पाला पोसा और बड़ा किया। यहां तक कि वह सैफ अली खान के हर दुख और सुख में भी शामिल हुई है।

सैफ अली खान को उनकी दूसरी मां ने किया बड़ा

इसी इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर यह भी बताती है कि भले ही उन्होंने सोहा अली खान और सबा अली खान को पूरा वक्त दिया। लेकिन सैफ अली खान के बचपन में वह उन्हें समय नहीं दे पाई। ऐसा इसीलिए क्योंकि उसे समय वह काफी व्यस्त रहा करती थी। जिसके चलते सैफ अली खान की दूसरी मां ने उनको संभाला। सैफ अली खान की दूसरी मां का नाम मिसेज नूरानी बताया जाता है। जिन्होंने सैफ को बहुत ही प्यार से और अपने बेटे की तरह बड़ा किया। यहां तक कि मिसेज नूरानी के पति भी एक्टर को काफी पसंद करते थे। मिसेज नूरानी सैफी महल नाम का एक स्कूल भी चलाया करती थी। मिसेज नूरानी ने सैफ अली खान को बचपन में ही नहीं बल्कि बड़े होने तक संभाला और उनके करियर के हर एक बुरे और अच्छे वक्त में उनके साथ दिया।

शर्मिला टैगोर ने धर्म परिवर्तन कर किया था निकाह

अगर हम शर्मिला टैगोर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह एक हिंदू थी और उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान नवाब पटौदी से शादी रचा ली थी। इसके बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया और उनका नाम आयशा सुल्तान रख दिया गया था। शादी के बाद में सैफ अली खान को उन्होंने जन्म दिया और फिल्मों से नाता नहीं तोड़ पाई। लेकिन इसी के चलते वह सैफ अली खान को वह वक्त नहीं दे पाई जो उन्हें देना चाहिए था।

Read more about: sharmila tagore
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X