शर्मिला टैगोर के बिकिनी फोटोशूट से इंडस्ट्री में मचा बवाल, इस डर से रातोंरात शहर से हटवाए पोस्टर्स

शर्मिला टैगोर बॉलीवुड की एक वक्त की जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी. उनकी उम्र 78 साल हो चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया. साथ ही उन्होंने अपनी अदाकारी के अलावा अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी उन्हें सुर्खियों में देखा गया. जहां एक तरफ सो सत्तर के दशक में एक्ट्रेसेस साड़ी और सूट में नजर आती थी तो वहीं शर्मिला टैगोर पहली ऐसी एक्ट्रेस बनी जिन्होंने बिकिनी पहने हुए फोटो शूट करवाया. इसी को देखकर इंडस्ट्री में हंगामा मच गया.
शर्मिला टैगोर ने करियर में दी हैं हिट फ़िल्में
बता दें कि शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म अपुर संसार से की. बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कश्मीर की कली फिल्म से डेब्यू किया. इस फिल्म में उन्हें शम्मी कपूर के साथ में देखा गया. यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शुमार थी. बाद में शर्मिला टैगोर ने कई और फिल्मों में काम किया जो कि हिट चली गई थी. इतना ही नहीं दर्शकों द्वारा राजेश खन्ना के साथ शशि कपूर के साथ में भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था.
शर्मिला टैगोर बनी थी बिकिनी पहनने वाली पहली भारतीय महिला
शर्मिला टैगोर भारत की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई थी जिन्होंने बिकिनी पहने हुए फोटो शूट करवाया था. बता दें कि साल 1966 में फिल्मफेयर मैगज़ीन के लिए उन्होंने बिकिनी पहन कर फोटो शूट करवाया और 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में स्विम सूट भी पहना हुआ था. जिसके बाद में 1967 में रिलीज हुई फिल्म आमने सामने में भी उन्होंने स्विमसूट पहना. एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज को देख हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया था.
संसद तक में पहुंचा था मामला
ये दौर ऐसा था जब देश में बिकिनी पहनने का कुछ खास चल नहीं हुआ करता था और शर्मिला टैगोर ने एक के बाद एक फिल्मों में बिकिनी पहनी. इसी वजह से वह काफी विवादों में भी आ गई. यहां तक कि संसद में भी उनके बोल्ड अंदाज को लेकर काफी हंगामा मच गया. शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि किस तरीके से इस बिकिनी फोटोशूट ने उन दिनों माहौल गर्म कर दिया था. इसी पर शर्मिला ने बात करते हुए कहा कि यह मुद्दा बहुत ही ज्यादा गरम हो गया था और इन दिनों यह संसद तक पहुंच गया था. जिसके बाद में उन्हें एहसास हुआ कि शायद यह काफी ज्यादा बोल्ड हो गया था.
शर्मिला टैगोर ने सास के डर से हटवा दिए थे पोस्टर्स
शर्मिला टैगोर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी. उस वक्त मंसूर अली खान को वह डेट कर रही थी और शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान की मां मुंबई उनसे मिलने आने वाली है. लेकिन पूरी मुंबई में जगह जगह पर उनके बोर पोस्टर लगे हुए थे. इसी वजह से शर्मिला काफी घबरा गई और तुरंत ही प्रोड्यूसर को फोन किया और कहा कि वह पूरे शहर से फिल्म के पोस्टर हटवा दें. इसी वजह से सभी पोस्टर्स को कुछ दिनों के लिए पूरी मुंबई से हटवा दिया गया.


Click it and Unblock the Notifications