एक्टर को देख डायलॉग भूल गई शर्मिला टैगोर, खूबसूरती के चलते एक्टर को मिली ये सजा

Shashi Kapoor, Sharmila Tagore

शशि कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारे रह चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें हिंदी सिनेमा का हैंडसम हंक भी कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में काम किया. रोमांटिक अंदाज के अलावा उन्हें किसी और अंदाज में देखा ही नहीं गया. लेकिन उनकी खूबसूरती एक वक्त के बाद में उनके लिए परेशानी साबित हुई. शशि कपूर ने अपने करियर में कुछ ऐसे किरदार भी निभाए थे जो कि दर्शकों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं और वह कभी सुपर हीरो नहीं बन पाए.

शशि कपूर का हर कोई हुआ करता था दीवाना

दरअसल आज हम आपको उस किस्से के बारे में बताने वाले हैं जब शर्मिला टैगोर फिल्म कश्मीर की काली की शूटिंग कर रही थी और शशि कपूर भाई शम्मी कपूर से मिलने के लिए फिल्म में सेट पर पहुंचे थे. फिल्म की हीरोइन शर्मिला टैगोर ने उनको पहली बार देखा था और उनकी खूबसूरती को देखकर अपने होश गवा बैठी थी. कई सारी विदेशी अभिनेत्रियां भी शशि कपूर पर जान वारने को तैयार थी. उसे समय शशि कपूर की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हुआ करता था. लेकिन इसके बावजूद भी उनको स्टारडम नहीं मिल पाया.

गले लगने के लिए रिटेक लेती थी एक्ट्रेसेस

उस दौर में शशि कपूर की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हुआ करता था. यहां तक की अरुणा ईरानी ने भी खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर दिया था कि शशि कपूर को बार-बार गले लगाने के लिए वह सीन ओके होने के बावजूद भी वह रीटेक पर रीटेक दे रही थी. यहां तक की शशि कपूर की साली जेनिफर केंडल की बहन फेलिसिटी कैंडल ने अपनी बायोग्राफी व्हाइट कार्गो में यह भी लिखा था कि शशि कपूर से ज्यादा फ्लर्ट करने वाला इंसान उन्होंने कभी भी नहीं देखा है. इस मामले में वह कभी भी किसी को नहीं छोड़ते थे. बड़ी-बड़ी आंखें और दुबले पतले शशि कपूर को देख हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाता था.

शशि कपूर को देख एक्टिंग भूल गई थी शर्मिला टैगोर

बीबीसी की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर ने उस समय का जिक्र करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि कश्मीर की काली के सेट पर शशि कपूर अपने भाई शम्मी कपूर से मिलने के लिए सेट पर आए थे. जहां पर शर्मिला ने शशि कपूर को पहली बार देखा. उन्हें देखकर एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई कि वह एक्टिंग भी नहीं कर पा रही थी. यहां तक की शर्मिला टैगोर ने डायरेक्ट को यह भी कह दिया था कि वह सेट से शशि कपूर को हटा दें क्योंकि वह एक्टिंग नहीं कर पा रही है. जिस वजह से डायरेक्टर ने खुद मजबूरी में आकर शशि कपूर को सेट से जाने के लिए कह दिया था.

शशि कपूर को खूबसूरती के चलते नहीं मिला स्टारडम

शशि कपूर अपनी इसी खूबसूरती के चलते अच्छी फिल्मों में काम नहीं कर पाए थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि हर एक फ़िल्म मेकर उनकी खूबसूरती को ध्यान में रखते हुए उन्हें किरदार ऑफर किया करते थे. एक्टर को कभी भी एक्सपेरिमेंट कैरेक्टर ऑफर नहीं होते थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें हमेशा ही रोमांटिक रोल के लिए ऑफर आया करते थे. जैसे अमिताभ बच्चन को करियर में आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके के किरदार मिल गए उस तरीके से शशि कपूर को नहीं मिले थे.

More from Filmibeat

Read more about: shashi kapoor sharmila tagore
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X