तस्वीर ने दिख रही लंबी बच्ची के स्टाइल ने इंडस्ट्री में मचाया था बवाल, सड़कों पर होने लगा था विरोध

Sharmila Tagore Childhood Photo: अक्सर सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल होती है और उनके जबरा फैन भी उनको पहचानने में कामयाब नहीं हो पाए। आज भी एक ऐसी ही बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसने इंडस्ट्री में अपने ग्लैमर और आउटफिट्स के चलते तहलका मचा दिया।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखा जा सकता है की सबसे लंबी और बीच में खड़ी हुई लड़की कितनी ज्यादा प्यारी लग रही है। गालों पर पड़ने वाला डिंपल और गहरी खूबसूरत आंखें देख फैंस भी उनके दीवाने हो जाते हैं। अगर आप इस तस्वीर को देखकर इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं है बल्कि शर्मिला टैगोर है।
शर्मिला टैगोर ने फिल्म 'कश्मीर की कली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद वह रातों-रात स्टार बन गई थी। बाद में उन्होंने 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में स्विमसूट पहना। जिसके चलते काफी तहलका मचा और सिनेमा में यह काफी ज्यादा नया था। इसके चलते फिल्म क्रू के सभी लोग भी काफी असहज हो गए थे।
बहुत हम लोग इस बारे में जानते हैं कि शर्मिला टैगोर के इस स्विम सूट को पहनने पर काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला था। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया था और बताया था की फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। संसद में भी इस मुद्दे को उठाया गया और उनकी काफी आलोचना की गई। इसके बाद वह काफी सोच समझकर फिल्मों को साइन करने लगी थी।


Click it and Unblock the Notifications