मुंबई की हर दीवार पर चिपके थे शर्मिला टैगोर के बिकीनी पोस्टर, सास से छिपाने के लिए ये किया
शर्मिला टैगोर आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हमने उनकी किताब के कुछ पुराने पन्ने पलटने की सोची और निकाला एक बड़ा ही मज़ेदार किस्सा। ये किस्सा है उस समय का जब शर्मिला टैगोर उन चंद बोल्ड हीरोइनों में से एक थीं जिन्होंने परदे पर बिकीनी पहनने का साहस दिखाया। वो भी बिल्कुल बेबाकी के साथ। फिल्म थी एन इवनिंग इन पैरिस।
उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। यही नहीं, उन्हें साल 2013 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।

बात की जाए उनकी और मंसूर अली खान पटौदी के रिश्ते की तो वो काफी कमाल का था। पहली नज़र में ही मंसूर शर्मिला को दिल दे बैठे थे। आज हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी से एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे..


Click it and Unblock the Notifications