क्या से क्या हो गई शारिब हाशमी की पत्नी, 4 बार जीती कैंसर की जंग और अब दिखती हैं ऐसी
Sharib Hashmi Wife: बॉलीवुड और ओटीटी में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बना चुके शारिब हाशमी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में जेके तलपड़े के रोल ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया। लेकिन असल जिंदगी में शारिब की सबसे बड़ी ताकत कोई रोल नहीं, बल्कि उनकी पत्नी नसरीन हाशमी हैं।

शादी को हुए तीन दशक
शारिब और नसरीन की शादी को लगभग 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे समय में उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं, लेकिन दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। शारिब के स्ट्रगल के दिनों में नसरीन हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। वहीं, नसरीन ने खुद भी जिंदगी की बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी।
चार बार जीती कैंसर की जंग
नसरीन हाशमी चार बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर जीत चुकी हैं। इतनी बड़ी परेशानी के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। जब शारिब ने एक्टिंग के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और घर की हालत ठीक नहीं थी, तब भी नसरीन ने उन्हें हिम्मत दी और संभलकर हालात का सामना किया।
पल पल एक दूसरे का साथ और विश्वास
सबसे मुश्किल वक्त तब आया जब नसरीन को ओरल कैंसर हुआ। इस दौरान शारिब ने भी एक अच्छे पति की तरह हर पल उनका साथ दिया। इलाज के समय उन्होंने नसरीन का हौसला बढ़ाया और उनके दर्द को समझा।
जबरदस्त एक्टर है शारिब हाशमी
आज शारिब बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। नाम और शोहरत मिलने के बाद भी वे मानते हैं कि जब भी उनका मन उदास होता है, तो नसरीन ही उन्हें सकारात्मक सोच देती हैं। शारिब और नसरीन की कहानी हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार वही होता है, जो हर मुश्किल, हर बीमारी और हर हालात में एक-दूसरे का साथ निभाए।


Click it and Unblock the Notifications














