..................... Shantipriya had to face rejection due to her skin complexion, going to come back from Sarojini Naidu biopic film - Hindi Filmibeat

शादी के बाद ‘सौगंध’ एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, पति की हुई मौत तो एक्ट्रेस ने भी...

Shantipriya, Akshay Kumar

अक्षय कुमार के साथ में साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौगंध से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शांति प्रिया ने मेरे सजना साथ निभाना और मेहरबान जैसी फिल्मों में भी काम किया है. बता दें कि उन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से लाखों लोगों का दिल जीत लिया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि 90 के दशक में इंडस्ट्री में शांति प्रिया को जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्हें रंगभेद का भी सामना करना पड़ा. यहां तक की अक्षय कुमार ने उन्हें पहले ही फिल्म के सेट पर उनका रंग की वजह से मजाक बना दिया था.

अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस के डार्क कांप्लेक्शन का उड़ाया था मजाक

दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले सिद्धार्थ कनन के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान शांति प्रिया ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था की सौगंध के सेट पर अक्षय कुमार ने सभी के सामने उनके रंग का मजाक बनाया. इस बात के लिए कभी भी एक्टर ने उनसे माफी नहीं मांगी. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इसके बाद में वह डिप्रेशन में चली गई थी. यहां तक की शांति प्रिया की मां और उनकी बड़ी बहन भानुप्रिया को भी साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रंगभेद का सामना करना पड़ा.

शादी के कुछ वक्त बाद ही पति का हार्ट अटैक से हुआ निधन

लेकिन आपको बता दें कि शांतिप्रिय ने सिर्फ 24 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग को दांव पर लगाकर शादी रचा ली थी. इसके बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. बता दे की एक्ट्रेस ने साल 1999 में सिद्धार्थ रे के साथ में शादी की. बाद में उन्होंने अपने घर परिवार की जिम्मेदारियां को बखूबी निभाया और इंडस्ट्री से दूर हो गई. लेकिन साल 2004 में अचानक से उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई और एक्ट्रेस पूरी तरीके से टूट गई.

शांति प्रिया करने जा रही है इंडस्ट्री में कम बैक

शांतिप्रिया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बताया था कि पति की मौत के बाद में वह पूरी तरीके से टूट गई थी और इस तकलीफ से निकलने के लिए उनको सालों लग गए. लेकिन अपने बेटों की वजह से उन्होंने इस दर्द को भी सहा और एक बार फिर से फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया. अब जल्दी ही एक्ट्रेस सरोजिनी नायडू की बायोपिक फिल्म सरोजिनी में लीड किरदार निभाती हुई नजर आएगी. जिसका एक पोस्ट उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए भी शेयर किया है.

Read more about: shantipriya akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X