अक्षय कुमार की पहली हीरोइन ने जब मांगा काम तो एक्टर ने किया वादा, मगर बाद में दिखाया अपना असली रंग

Shantipriya, Akshay Kumar,

अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उनकी काफी सारी फिल्में भी हिट जाती हैं। अक्षय कुमार ने साल 1991 में शांति प्रिया के साथ फिल्म 'सौगंध' से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। तो वही अक्षय कुमार ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। लेकिन अब सालों बाद शांतिप्रिया ने इंडस्ट्री में वापसी की और अक्षय कुमार का सच दुनिया के सामने लाया है।

दरअसल आपको बता दें कि शांति प्रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी करनी चाही थी तो अक्षय कुमार से उन्होंने काम मांगा था। लेकिन इस पर एक्टर ने उनसे कह दिया था कि 'तुम जानती हो ना तुम हीरोइन नहीं बन सकती?' तो चलिए आज हम जाने वाले हैं कि इसके पीछे की कहानी क्या है?

शांतिप्रिया ने वापसी करने के लिए मांगी थी अक्षय से मदद

शांतिप्रिया ने हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा को एक इंटरव्यू दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं जब हॉलिडे के सेट पर अक्षय से मिली थी तो मैंने उनसे कहा था कि मैं इंडस्ट्री में वापसी करना चाहती हूं। तो उन्होंने मुझसे ये भी पुछा था कि मैं क्या कर रही हूं और मेरे बच्चे कैसे हैं। जिसके बाद जब अक्षय का लंच ब्रेक हुआ तो हमने तक़रीबन आधा घंटा बात की थी। उन्होंने मेरी सोनाक्षी से भी मुलाक़ात करवाई और बताया कि मैं उनकी पहली हीरोइन हूं।"

अक्षय ने एक्ट्रेस को दिया ऐसा जवाब

शांतिप्रिया ने इंटरव्यू के आगे यह भी बताया कि "मैंने अक्षय को इंडस्ट्री में अपनी वापसी करने की प्लानिंग बताई थी और कहा था कि अगर उनके पास में कुछ अच्छा काम हो तो मुझे बताएं। तो इसके जवाब में अक्षय ने मुझे कहा कि मैं पहले जैसी ही दिखती हूं और फिर बाद में अपनी असलियत से वाकिफ कराते हुए यह कह दिया कि तुम्हें पता है ना तुम हीरोइन नहीं बन सकती हो, राइट?"

लगातार अक्षय को कॉल करती रहीं एक्ट्रेस

शांतिप्रिया ने इसी इंटरव्यू को आगे बढ़ाते हुए यह भी बताया कि "मैं कुछ छुपाना नहीं चाहती हूं, लेकिन उसके बाद में मेरे पास अक्षय के सेक्रेटरी का कॉल भी आया था और वह मुझे एअरलिफ्ट फिल्म के लिए पूछ रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि सर आपकी फोटो चाहते हैं... मैंने तुरंत ही अपनी फोटो ईमेल कर दी थी और उनको लगातार फोन भी किया। उन्होंने मुझसे कहा कि आप से बात करेंगे लेकिन कभी भी बात नहीं की।"

More from Filmibeat

Read more about: shantipriya akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X