B'day Special : शंकर महादेवन के इन हिट गानों को अपनी प्ले लिस्ट में जरूर करें शामिल, बन जाएग दिन

shankar mahadevan birthday special

बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ऐसे सिंगर हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह जिस गाने को अपनी आवाज दे देते हैं, वह गाना सालों साल हिट रहता है। बॉलीवुड की फिल्में हो या धार्मिक गाने शंकर महादेवन अपनी आवाज से इन गानों को एवरग्रीन बना देते हैं। 3 मार्च को शंकर महादेवन अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब तक शंकर महादेवन ने 4 नेशनल अवार्ड समेत कई और अवार्ड्स को अपने नाम पर कर लिया है। शंकर महादेवन म्यूजिक इंडस्ट्री से पहले आईटी इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शंकर महादेवन ने महज 5 साल की उम्र से क्लासिकल गाने सीखना शुरू किया था। 1977 में उन्होंने तमिल फिल्मों में गाने के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन वह लाइमलाइट में तब आए जब उनका एलबम ब्रेथलेस रिलीज हुआ। इस एल्बम में एक गाना 6 मिनट का था, जिसे शंकर महादेवन ने एक सांस में गाया था। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Birthday Special में आपको शंकर महादेवन के ऐसे गाने बता रहे हैं, जिन्हें प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें :

शिव तांडव स्तोत्र

शिव तांडव स्तोत्र

अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं और शिव तांडव स्तोत्र को सुनना पसंद करते हैं तो शंकर महादेवन की सुरीली आवाज में इसे जरूर सुने। कहा जाता है कि शिव तांडव स्तोत्र की रचना स्वयं महापंडित रावण ने की थी। संस्कृत में इस स्तोत्र को शंकर महादेवन ने 9 मिनट में गाया है। ब्रेथलेस की तरह ही यह गाना भी बेहद खास और सुरीला है जो मन को शांति देता है।

मां

मां

फिल्म 'तारें जमीं पर' का शंकर महादेवन का गाया गाना 'मैं तुझे बतलाता नहीं...मां' बेहद लोकप्रिय गाना है। यह गाना हर सुनने वाले का दिल छु लेता है और वह एक पल के लिए ठहरकर अपनी मां के बारे में जरूर सोचता है।

शंभु सुताय

शंभु सुताय

फिल्म 'एबीसीडी' का गाना 'शंभु सुताय...लम्बोदराय' ऐसा ही एक भक्ति गीत है, जो मॉडर्न होने के साथ-साथ भगवान के प्रति आपकी भक्ति को भी जगा देता है। इस गाने को बड़े ही प्यार से शंकर महादेवन ने गाया था।

दिलबरो

दिलबरो

फिल्म 'राजी' का गाना 'दिलबरो' को शंकर महादेवन ने हर्षदीप कौर और विभा सरफ के साथ मिलकर बनाया है। दिल को छु लेने वाला यह गाना बेहद हिट हुआ था और लोगों ने इस गाने को काफी पसंद भी किया था।

दिल चाहता है

दिल चाहता है

आमिर खान की फिल्म 'दिल चाहता है' का टाइटल सॉन्ग किसे पसंद नहीं होता है। शंकर महादेवन का यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब छाया रहता है। इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल मत भूलिए।

कजरारे

कजरारे

शंकर महादेवन धार्मिक और भक्ति गीतों को जीतने सुरीले अंदाज में गाते हैं, ठीक उतने ही मस्ती भरे अंदाज में वह 'कजारारे' जैसा आयटम सॉन्ग भी गाते हैं। फिल्म 'बंटी और बबली' के इस गाने में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आयी थी।

More from Filmibeat

Read more about: shankar mahadevan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X