..................... Shanaya Kapoor and Suhana Khan partying with International Supermodel|इंटरनेशनल सुपरमॉडल के साथ पार्टी कर रही हैं शनाया कपूर और सुहाना खान| - Hindi Filmibeat

इंटरनेशनल सुपरमॉडल के साथ पार्टी कर रही हैं शनाया कपूर और सुहाना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Suhana Khan

बॉलीवुड में अभी तक ना तो सुहाना खान ने डेब्यू किया है और ना ही शनाया कपूर ने लेकिन इन दोनों की लोकप्रियता बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल स्तर पर भी छा चुकी है। एक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की शहजादी है तो दूसरी बॉलीवुड स्टार संजय कपूर की बेटी है। दोनों की फिल्में ही अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं, लेकिन जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर दोनों की फिल्में ही रिलीज होंगी। उससे पहले ही दोनों बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फिल्म और फैशन की दुनिया में छा चुकी हैं। दोनों नये साल पर दुबई में पार्टी करने पहुंची हैं और ये पार्टी भी कोई ऐसी-वैसी नहीं बल्कि इस पार्टी में इंटरनेशनल ख्याती प्राप्त लोगों को बुलाया गया है।

इंटरनेशनल सुपरमॉडल संग पार्टी :

इंटरनेशनल सुपरमॉडल संग पार्टी :

दुबई में नये साल पर जिस पार्टी में सुहाना खान और शनाया कपूर पहुंची उस पार्टी में इंटरनेशनल सुपरमॉडल केंडल जेनर भी पहुंची थी। दोनों ने 'Keeping up with the Kardashians' फेम सुपर मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटो भी खिंचवाई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सुहाना और शनाया ने इस पार्टी में खूब मस्ती की है। तस्वीरों में सुहाना सिल्वर हिल्स के साथ पिंक मिनी ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं शनाया रेड कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। केंडल जेनर के साथ दोनों दुबई के पाम जुमेराह की लॉन्च पार्टी में पहुंची थी।

इस साल करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू :

इस साल करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू :

सुहाना खान इस साल जोया अख्तर की फिल्म 'द अर्चिज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ कई स्टार किड्स जिनमें बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। पिछले साल इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं शनाया कपूर की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक बॉलीवुड में खास चर्चा नहीं हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत ने किया था केंडल जेनर संग फोटोशूट :

सुशांत सिंह राजपूत ने किया था केंडल जेनर संग फोटोशूट :

सुपरमॉडल केंडल जेनर की बात करें तो वह एक्ट्रेस-मॉडल किम कार्दशियन और काइली जेनर की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर की बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ फोटोशूट की काफी चर्चाएं हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड से पहले एक्टर थे जिन्होंने इंटरनेशनल मॉडल के साथ फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट के दौरान दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। सफेद कलर की ड्रेस में केंडर और सफेद सूट में सुशांत काफी जंच रहे थे। यह फोटोशूट जयपुर के समोडे पैलेस में हुई थी और यह फोटोशूट मशहूर फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X