मधुबाला को देख एक्टिंग भूल गया था ये सुपरस्टार, सेट पर हुआ प्यार तो मां बनी विलेन

हिंदी सिनेमा की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कहीं जाने वाली मधुबाला के अभिनय के हर तरफ चर्चे हुआ करते थे। उनकी मुस्कान को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। लेकिन एक बार सिनेमा जगत के पापुलर एक्टर उन्हें देखकर अपने डायलॉग तक भूल गए थे। 1 महीने शूटिंग के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया था।
मधुबाला ने 9 साल की उम्र में किया एक्टिंग करियर शुरू
फिल्मी जगत की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला पर लाखों लोग फिदा हुआ करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी था उम्र वह प्यार के लिए तरसती रही। ऐसा शायद ही कोई होगा जो उनकी खूबसूरती से दीवाना ना हुआ हो। मधुबाला ने साल 1942 में सिर्फ 9 साल की उम्र में फिल्म वसंत से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के दौरान उन्हें सिर्फ ₹150 की फीस मिली थी।
मधुबाला को देख डायलॉग भूल गए थे शम्मी कपूर
वैसे तो मधुबाला की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। लेकिन शम्मी कपूर ने उनसे पहली मुलाकात का जिक्र अपनी बायोग्राफी में किया। उन्होंने बताया कि जब पहली बार वह उनसे मिले तो उनके होश उड़ चुके थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म रेल का डिब्बा सेट पर हुई। शम्मी कपूर की निगाहें मधुबाला पर टिक गई थी। एक्ट्रेस को देखकर एक्टर नर्वस हो गए और एक्टिंग भूल गए। एक्टर ने यह भी बताया कि पहली बार मधुबाला को देखने के बाद उनकी खूबसूरती में वह इतना खो गए थे कि डायलॉग तक भूल गए थे।
मधुबाला के कहने पर शम्मी कपूर ने बियर पीना कर दिया था शुरू
बीबीसी को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान खुद शम्मी कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने मधुबाला के कहने पर बीयर पीना शुरू कर दिया था। दरअसल रेल का डिब्बा फिल्म के दौरान वह काफी ज्यादा दुबले पतले हुआ करते थे। इसीलिए एक्ट्रेस ने शम्मी कपूर से कहा था कि तुम इतनी ज्यादा पतले हो कि मै तुम्हारी हीरोइन ही नहीं लगती, तुम्हें अपना वजन बढ़ाना होगा। यह बात सुनने के बाद में शम्मी कपूर ने बीयर पीना शुरू किया, जिससे कि उनका वजन बढ़ जाए।
शम्मी कपूर को नहीं था ये रिश्ता मंजूर
इसी के अलावा रेल का डिब्बा फिल्म के सेट पर एक महीना शूटिंग करने के बाद शम्मी कपूर एक्ट्रेस को पसंद करने लग गए थे। वह उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन उस समय उनकी मां ने कह दिया था कि दोनों के धर्म अलग है और यह शादी नहीं हो सकती है। उस वक्त यूं अलग धर्म में शादी करना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी।


Click it and Unblock the Notifications











