शम्मी कपूर की पोती, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ दी हिट फिल्म, अब इस हाल में जी रही जिंदगी

Pooja Desai Shammi Kapoor granddaughter,

कपूर परिवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पुराना माना जाता है और वह काफी लोकप्रिय भी हो चुके हैं। कपूर खानदान में से पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कई सारे सुपरस्टार आए। लेकिन कुछ कपूर परिवार के ऐसे सदस्य भी हैं जो कि हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखते हैं। इस लिस्ट में शम्मी कपूर की पोती पूजा देसाई का भी नाम शामिल है।

सभी को पता है कि शम्मी कपूर ने दो शादियां रचाई थी। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस गीता बाली के साथ हुई और दूसरी नील कपूर के साथ। गीता से उन्हें दो बच्चे हुए जिनका नाम कंचन कपूर और आदित्य राज कपूर है। कंचन कपूर की शादी केतन देसाई के साथ में हुई और पूजा देसाई भी उन्ही की बेटी है। इसीलिए हाथ से अगर देखा जाए तो पूजा देसाई भी शम्मी कपूर की रिश्ते में पोती लगेंगी।

पूजा देसाई के पिता केतन देसाई एक मशहूर डायरेक्टर मनमोहन देसाई के बेटे बताए जाते हैं। बता दे कि वह बॉलीवुड में मसाला फिल्में बनाने के लिए सबसे ज्यादामशहूर बताए जाते थे। मनमोहन देसाई की कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्में भी है, जिसमें नसीब, कुलीऔर अमर अकबर एंथोनी भी शामिल है। बहुत कम लोग जानते हैं की पूजा न्यूयॉर्क फ़िल्म अकादमी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट के तौर पर भी रही।

बता दे कि पूजा देसाई ने डायरेक्शन, फिल्म मेकिंग और स्टोरी राइटिंग का भी काम किया है। वह अपनी खुद की वेबसाइट भी चलती है और यहां पर वह खुद को राइटर-प्रोड्यूसर, सेल्फ ट्रेंड शेफ, खाने की शौकीन, कलर और स्टोरी टेलिंग लवर, टीवी की दीवानी और ब्लॉगर भी बताया करती है। हालांकि पूजा ने धूम 2, ओम शांति ओम और लव स्टोरी 2050 जैसी बेहतरीन फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोडक्शन मैनेजर काम किया।

हालांकि पिछले कुछ सालों से पूजा देसाई डिजिटल वर्ल्ड में बहुत ही ज्यादा एक्टिव नजर आती है और एक उनकी डिजिटल प्रोडक्शन कंपनी भी है। जिसका नाम वेबवाली स्टूडियो है और उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम वेबवाली टीवी है। 25 दिसंबर 2023 को पूजा देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एनुअल क्रिसमिस लंच की तस्वीरों को साझा किया था।

हैरानी की बात तो यह है कि इस तस्वीर में रणबीर कपूर, अगस्त्य नंदा, आलिया भट्ट, श्वेता बच्चन नंदा, आधार जैन, रणधीर कपूर और रीमा जैन जैसे सितारे शामिल थे। इस पूरी तस्वीर में कपूर खानदान की चार पीढ़ियां शामिल है। बता दें कि कपूर खानदान बहुत ज्यादा बड़ा है और इतना ही नहीं सभी ने अपने परिवार को बेहद ही सहेज कर रखा है।

More from Filmibeat

Read more about: pooja desai shammi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X