शम्मी कपूर बर्थडे स्पेशल - मधुबाला ने कहा था वज़न बढ़ाइए वरना मेरे हीरो नहीं लगेंगे
बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है। शम्मी कपूर का जन्म 1931 में हुआ था और वो राज कपूर के भाई थे। बॉलीवुड में उन्होंने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया।
इतनी जल्दी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देने की वजह पूछने पर शम्मी कपूर ने कहा "मैनें बहुत वजन बढ़ा लिया था। इस बढ़े हुए वजन के चलते मुझे उछलने कूदने में बहुत परेशानी होती थी कई बार मैने खुद को घायल भी कर लिया था। इसीलिये जब मुझे लगा कि अब मैं वो सब नहीं कर सकता जो करने के लिए मैं मशहूर हूं तो मैने फिल्में करनी छोड़ दीं।"
शम्मी कपूर जब बॉलीवुड में आए थे तो वो बहुत पतले थे। उन्होने जब बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन मधुबाला के साथ रेल का डिब्बा फिल्म की तब मधुबाला ने उनसे कहा कि "आप बहुत पतले हैं। आप मेरे हीरो नहीं कुछ और ही लगते हैं। तो अपना वजन थोड़ा बढ़ाइये।"

शम्मी कपूर ने तभी से बीयर पीनी शुरु की और अपना वजन काफी बढ़ा लिया। उसके बाद फिल्म तुम सा नहीं देखा फिल्म से शम्मी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की एक नयी शुरुआत की और इस फिल्म के लिए उन्होने अपना लुक और अपना अंदाज सबकुछ काफी बदल लिया। इसी फिल्म की अभूतपूर्व सफलता ने शम्मी कपूर को सफलता की उन ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया जहां पहुचने के ख्वाब हर एक्टर देखता है।


Click it and Unblock the Notifications











