Shammi Kapoor ने चोरी-छुपे रचाई शादी, नहीं था सिन्दूर, तो इस एक चीज से भरी दुल्हन की मांग

Shammi Kapoor Geeta Bali Marriage: हिंदी सिनेमा में 50 और 60 के दशक के दौरान मधुबाला, नरगिस और नलिनीमशहूर अभिनेत्रियां दर्शकों के दिलों पर राज करती थी। इसी दौड़ में मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री गीता बाली ने भी इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। उनके अभिनय ने हर किसी को अपनी तरफ खींच लिया था। गीता बाली ने काफी अच्छा खासा नाम कमाया और अपने करियर के पीक पर उनका दिल शम्मी कपूर पर आ गया।
गीता बाली और शम्मी कपूर ने मंदिर में चोरी-छुपे रचाई थी शादी
शम्मी कपूर की बायोग्राफी के अनुसार, साल 1955 में 'मिस कोका-कोला' फिल्म में शम्मी कपूर और गीता बाली पहली बार मिले। बाद में 'रंगीन रातें' फिल्म की सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और प्यार का सिलसिला बढ़ने लगा। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन गीता बाली अपने करियर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि अगर वह शम्मी कपूर से शादी कर लेती तो कपूर खानदान के नियमों के अनुसार उन्हें काम बंद करना पड़ता। जिसके चलते शम्मी कपूर ने गीता बाली से मंदिर में चोरी छुपे शादी रचाई।
सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भारी गीता बाली की मांग
शम्मी कपूर ने अपनी बायोग्राफी में खुद इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने गीता बाली से मंदिर में शादी रचाई थी। गीता बाली उनसे उम्र में 1 साल बड़ी थी और इसी दुविधा में वह दोनों परिवार के सामने शादी के लिए बात नहीं कर पाए। शम्मी कपूर अपने प्यार को हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते थे। इसी वजह से उन्होंने मंदिर में शादी रचाई। इसी किताब में एक्टर ने यह भी बताया कि मंदिर में पुजारी थे और उन्होंने शादी को पूरे रीति-रिवाज से करवाया। लेकिन उनके पास में सिंदूर नहीं था तो जिसके चलते गीताबाड़ी ने अपने पर्स से लिपस्टिक निकाली और उससे मांग भरवाई।
बेहद कम उम्र में हो गया था गीता बाली का निधन
भले ही शम्मी कपूर से गीता बाली ने शादी कर ली थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना करियर बंद नहीं किया। उन्होंने राज कपूर से लेकर पृथ्वीराज कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया। शम्मी कपूर और गीता बाली के शादी के बाद दो बच्चे हुए और यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। दरअसल स्मालपॉक्स के कारण गीत वाली का 35 साल की उम्र में निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











