कार एक्सीडेंट में बॉयफ्रेंड की हुई मौत, अब शादी और बच्चे करना चाहती है ये एक्ट्रेस, बोली- मुझे फ़िक्र नहीं कि..

Shamita Shetty Boyfriend Died In Car Accident

Shamita Shetty Boyfriend Died In Car Accident: शमिता शेट्टी एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि बॉलीवुड की 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन भी है। शमिता शेट्टी ने अपनी बहन की तरह ही फिल्मों में रुख किया और अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के बीच में छा भी गई थी। हालांकि बहन शिल्पा शेट्टी की तरह उनको ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हो पाई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने अपनी निजी जिंदगी में भी काफी मुश्किलों का सामना किया है। जिसको लेकर उन्होंने बिग बॉस में खुलकर बात भी की थी। दरअसल उनका बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। जहां पर उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया था।

शमिता शेट्टी ने अपने पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बात की थी और आपको बता दें की एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड की कर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दौरान शमिता शेट्टी ने यह भी बताया था कि कुछ रिश्तो में उनके साथ में किस तरीके का व्यवहार किया जाता था।

नेहा भसीन को शमिता शेट्टी ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड की कर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी कुछ कीमती यादों को भी ताज किया और बताया कि किस तरीके से उसके जाने के बाद में वह बदल गई थी।

शमिता शेट्टी ने यहां पर अपनी शादी को लेकर भी बात की थी और बताया था कि वह शादी करना चाहती हैं। वह चाहती है कि उनके बच्चे हो। एक्ट्रेस ने कहा कि "मेरी उम्र के हिसाब से अगर मैं किसी को भी अपने दिल में जगह दे देती हूं तो यह हमेशा के लिए होने वाला है। यह शादी और बच्चों के लिए होगा और यही वजह है कि मैं अभी सिंगल हूं।"

शमिता शेट्टी ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं 22 से 24 साल की होती तो मैं इस बहाव के साथ में चलती। मैं हमेशा बेफिक्र रहती। मुझे भविष्य की कोई भी चिंता नहीं थी। मैं चीजों में कूद जाती और आसानी से उनसे बाहर भी आ जाती। लेकिन अब मैं अपनी जिंदगी को उस तरीके से नहीं जीती हूं।"

Take a Poll

शमिता शेट्टी ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं जितने भी रिश्तों में रही हूं उनमें से किसी भी आदमी ने मुझे अपने बारे में बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं करवाया है। मैं खुद को बचाने के लिए एक अलग ही मोड में चली जाती हूं।" शमिता शेट्टी की बातों से साफ पता चलता है कि उनके दिल में कितना दर्द है और वह अब आसानी से अपना दिल ऐसे ही किसी को नहीं देने वाली है।

अगर हम शमिता शेट्टी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह 90 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म से की थी। लेकिन भले ही उनके करियर की शुरुआत बहुत अच्छी रही हो। हालांकि बाद में उनको फ्लॉप एक्ट्रेस का टैग मिल गया था।

शमिता शेट्टी को बॉलीवुड फ़िल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया था। इसी फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था और यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बाद में एक्ट्रेस को 'मेरे यार की शादी है' में एक आइटम सॉन्ग करने को मिला। इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' में भी नजर आई।

लेकिन साल 2008 के बाद शमिता शेट्टी बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो गई थी। कई सालों के बाद में उनका सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया। एक्ट्रेस ने 15 साल बाद एक बार फिर से फिल्म 'द टेनेंट' में देखा गया। भले ही शमिता शेट्टी ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्में दी है लेकिन इसके बावजूद भी वह फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाई।

FAQs
शमिता शेट्टी की उम्र कितनी है?

शमिता शेट्टी बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि उनका जन्म 2 फरवरी 1979 में हुआ था। व्हेन शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। अभी के वक्त में उनकी उम्र 46 साल की है। उनकी खूबसूरती भी बेहद लाजवाब है।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: shamita shetty shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X