शमा सिकंदर के सेक्सी पोल डांस ने लगाई इंटरनेट पर आग, एकदम बवाल तस्वीरें VIRAL
पोल डांस हमेशा से ही कई बॅालीवुड एक्ट्रेसेस की पसंद रहा है। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो कि पोल डांस के जरिए अपने वजन पर भी काम कर चुकी हैं तो किसी की इस तरह के डांस स्टाइल में दिलचस्पी अधिक है। एक्ट्रेस शमा सिकंदर का नाम भी इसमें शामिल है जो कि पोल डांस के जरिए एक बार फिर से अपने बोल्डनेस का जलवा दिखा रही हैं।
क्रिसमस के मौके पर शमा सिकंदर ने अपने डांस स्टाइल से सभी को चौंका दिया। जहां पर वह गजब का पोल डांस करती हुई दिखाई दी। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। वह पोल डांस करते हुए काफी खूबसूरत भी दिखाई दे रही हैं।शमा सिकंदर ने पोल डांस का इस्तेमाल फिट रहने के लिए किया है।

वह इन दिनों दुबई में रहकर वेकेशन पर पोल डांस कर भी रही हैं और सीख भी रही हैं। उन्होंने पोल डांस में पोज देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। शमा ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है कि अपनी सीमाओं को आजमाएं , आप चकित हो जायेंगे कि आप क्या कर सकते हैं। कभी नहीं पता था कि मैं ऐसा पहली बार कर सकती हूं- ओफ्फो सो थ्रिलिंग सो फन।


Click it and Unblock the Notifications











