शमा सिकंदर के लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, साड़ी में दिखा एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज
टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से खबरों में रहती हैं। कभी बोल्ड तो कभी ग्लैमरस अंदाज में उनका लुक्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। लेकिन, अब शमा सिकंदर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका ट्रेडिशनल अवतार नजर आ रहा है।
शमा सिकंदर ने दरअसल अपनी कुछ नई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। उनके इस अवतार को देख फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं।
शमा सिकंदर ने गोल्डन रंग की साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहना है। इस लुक में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। 41 वर्षीय शमा सिकंदर अपनी बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टेलीविजन शो ये मेरी लाइफ है में पूजा के रूप में जाना जाता है। शमा सिकंदर कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

दिखीं बेहद खूबसूरत
शमा सिकंदर ने खूबसूरत साड़ी के साथ हेवी ईयररिंग पहना है, जो उनकी खूबसूरती को और भी अधिक बढ़ा रहा है। साथ ही बालों का बन बनाकर शमा ने अपने लुक को पूरा किया है।

2.9 मिलियन लोग करते हैं फॉलो
तस्वीरों में शमा सिकंदर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। शमा सिकंदर को इंस्टाग्राम पर लगभग 2.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसी से आप अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

कई टीवी शो, फिल्म में आईं नजर
शमा सिकंदर ने टीवी शो और म्यूजिक वीडियो के अलावा कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में शमा सिकंदर, आमिर खान और मनीषा कोइराला स्टारर 'मान' में कामिनी का किरदार निभाती नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में आमिर खान की प्रेमिका का किरदार निभाया था।

शानदार है रेड कार्पेट लुक
शमा सिकंदर 'लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022' में कुछ इस अंदाज में पहुंची थीं। उनका यह रेड कार्पेट लुक काफी शानदार है।

हर लुक में बवाल
शमा सिकंदर का ट्रेडिशनल अवतार भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है। अगर आप उनके इंस्टाग्राम हैंडल को देखेंगे तो पाएंगे कि वो हर लुक को बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











