टीवी की इस एक्ट्रेस ने कराया वेलेंटाइन डे स्पेशल फोटोशूट..ब्वॉयफ्रेंड के साथ
शमा सिकंदर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे स्पेशल फोटोशूट करवाया। देखिए तस्वीरें।
ये मेरी लाइफ है से छा गई शमा सिकंदर काफी सालों बाद अपने बोल्ड वेब सीरिज सेक्सहोलिक के कारण काफी सुर्खियों में रहीं शमा सिंकदर एक बार चर्चा में हैं। इस बार वो वेलेंटाइन डे पर अपने ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलीरॉन के साथ वेलेंटाइन डे स्पेशल फोटोशूट करवाई हैं।
जेम्स और शमा सिकंदर दोनों ही साथ में तस्वीरों में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों काफी सालों से साथ में हैं। शमा इंडिया में वैसे तो कम रहती हैं।शमा से वैलेंटाइन्स-डे के दिन के सेलिब्रेशन प्लान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि "नॉर्मली हम बाहर जाते हैं, ट्रेवेल करते हैं, डिनर डेट पर जाते हैं और हम एक दूसरे के साथ बहुत वक़्त बिताते हैं।"
[बॉलीवुड का ये फंडा है हिट..अक्षय-आमिर को भी पसंद है ऐसी फिल्में करना!]
उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि "वैलेंटाइन्स-डे कि प्लानिंग वे अपने बॉयफ्रेंड पर छोड़ देती हैं, वही सारी प्लानिंग करते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ जरूर प्लान किया होगा।" उन्होंने कहा कि "मैं जो भी चाहती हूं, वास्तव में ये (जेम्स मिलिरॉन) सब करते हैं मेरे लिए।
मुझे लगता है कि आज-कल के नए ज़माने में ये सब लोग इतना ज्यादा भाग रहे हैं। मैं सोचती हूं कि पुराने क्लासिक ज़माने का जो प्यार यही था। लोग बैठ कर एक दूसरे प्यार से बातें किया करते थे। एक दूसरे के साथ समय बिताया करते थे और डिनर डेट पर जाते थे। बहरहाल आप देखिए शमा सिकंदर की फोटोशूट की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











