13 साल बड़े एक्टर के साथ दिया इंटीमेट सीन, काम होते ही सेट छोड़ कर चली गई थी एक्ट्रेस, बोलीं- बहुत अजीब था...

Shalini Pandey On Intimate Scene Withb Jaideep Ahlawat: शालिनी पांडे अभी के समय पर बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है। आपको बता दें कि जब नेटफ्लिक्स पर फिल्म महाराज रिलीज हुई थी तो इसमें आमिर खान के बेटे जुनैद और अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ में वह काम करती हुई नजर आई थी। एक सीन को लेकर इस फिल्म में काफी ज्यादा चर्चा हुई थी।
दरअसल आपको बता दें कि शालिनी पांडे ने अपने से 13 साल बड़े जयदीप के साथ में चरण सेवा वाला सीन किया था। जिसमें दोनों को इंटिमेट होते हुए भी दिखाया जा चुका है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान शालिनी ने चरण सेवा वाले सीन को लेकर अपने चैलेंजिस के बारे में बात की थी। साथ ही यह भी बताया था कि वह इसको लेकर क्या सोचती हैं।
शालिनी पांडे ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "अब मैं इसको लेकर सोचती हूं तो मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं चलता है। हमने उससे पहले भी कुछ सीन किए हुए थे। मैं तब अपने रोल के साथ में सच्चाई रखने की कोशिश कर रही थी और इसी वजह से मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा था। बस मैं ईमानदारी से कम कर रही थी।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "जैसे ही सीन खत्म हो गया था तो मुझे इस बात का एहसास हुआ कि यह काफी अजीब थे। जब मुझे ब्रेक मिला था तो मैं वहां से तुरंत बाहर चली गई थी और मुझे एहसास हुआ कि कैरेक्टर ने क्या महसूस किया होगा। जब मैंने ऐसा सीन किया था तो मुझे पता चला कि क्या हुआ था।"
शालिनी ने आगे बताया कि "यह सच में भी हो चुका है और यह एक रियलिटी थी। शायद ऐसा भी हो सकता है कि आज भी किसी के साथ में ऐसा हो रहा हो। जब सीन खत्म हुआ तो इसके बावजूद भी मुझे इससे निकलने में थोड़ा समय लगा था। लेकिन इससे पहले मैं बस वही सीन कर रही थी।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जयदीप ने इस फिल्म में महाराज जदुनाथ ब्रजरत्न का किरदार निभाया था। अगर हम शालिनी के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म अर्जुन रेड्डी से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि रणबीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications











