शक्तिमान की गर्लफ्रेंड गीता विश्वास याद हैं ? 27 सालों में क्या से क्या लिया गीता बिस्वास ने अपना हाल

Shaktimaan, Geeta Vishwas

साल 1990 के समय पर कोई भी स्पाइडर-मैन या फिर कृष जैसी फिल्में नहीं आई थी। इस समय बच्चों के फेवरेट सुपर हीरो शक्तिमान हुआ करते थे। ये शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ करता था। इस शो को देखने के लिए बच्चे सुबह से ही टीवी के आगे बैठ जाया करते थे। शक्तिमान के अलावा शो में दिखाए जाने वाले अन्य किरदार भी काफी पसंद किए गए।

इसी सीरियल में पत्रकार की भूमिका निभाने वाली गीता विश्वास काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। बता दे की गीता विश्वास का किरदार मशहूर अभिनेत्री वैष्णवी महंत ने निभाया था। लेकिन अब सालों बाद उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है और आज हम आपको उन्हीं के जीवन के बारे में बताने वाले हैं।

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि वैष्णवी महंत ने ब्लू कलर का एक प्रिंटेड को आर्ड ड्रेस पहन रखा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह शक्तिमान की गीता विश्वास ही है। हालांकि अब इनका लुक इतना ज्यादा बदल चुका है कि कुछ लोग तो इन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि खूबसूरती में एक्ट्रेस की कोई भी कमी नहीं आई है।

वैष्णवी महंत को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और वह है लेटेस्ट तस्वीरों के अलावा थ्रोबैक तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शक्तिमान की एक के लिए साझा की थी और इसमें वह काफी ज्यादा यंग नजर आ रही थी।

9 सितंबर साल 1974 को मध्य प्रदेश में वैष्णवी महंत का जन्म हुआ और 14 साल की उम्र से ही उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। फिल्म वीराना में साल 1988 में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। बाद में उन्होंने सैटरडे सस्पेंस नाम के सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। हालांकि साल 1997 में टेलीकास्ट हुए शक्तिमान शो से उन्हें घर-घर में एक खास पहचान मिली और गीता विश्वास के नाम से वह पॉपुलर हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: shaktimaan geeta vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X