..................... Shaktimaan Geeta Biswas is living her life see a glimpse Shaktimaan Geeta Biswas then and now - Hindi Filmibeat

शक्तिमान में गीता विश्वास अब जी रही है इस हालत में अपनी जिंदगी, देखने में क्या से क्या हो गई ये हसीना

Shaktimaan

एक समय था जब दूरदर्शन का सबसे पॉपुलर शो शक्तिमान लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए था. नासिर शक्तिमान शो बल्कि उससे सीरियल में आने वाले किरदार भी लोगों के जेहन में बसे हुए थे. उन्हीं में से एक सबसे फेमस किरदार था गीता विश्वास

गीता विश्वास के रोल में वैष्णवी महंत ने खूब लोकप्रियता पाई थी. बचपन में वैष्णवी महंत का सपना वैज्ञानिक बनने का था, वह वैज्ञानिक तो नहीं बन पाई लेकिन एक शानदार अभिनेत्री जरूर बनी है. वैष्णवी के पिता हिंदू तो मां ईसाई थी. मुंबई में जन्मी वैष्णवी बाद में परिवार के साथ हैदराबाद शिफ्ट हो गई थी. बता दें कि 14 साल की उम्र में वैष्णवी को फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया था, उन्होंने 14 साल की उम्र में रामसे ब्रदर्स की फिल्म 'वीराना' की थी.

इस फिल्म में काम करके वैष्णवी को बहुत अच्छा लगा था, उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ती जा रही थी और उन्होंने आखिरकार उन्होंने निर्णय लिया कि वह अभिनय के क्षेत्र में ही अपना नाम कमाएंगी. 'वीराना' में काम करने के बाद वैष्णवी पॉपुलर हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने बाबुल, लाडला,दानवीर और बंबई का बाबू जैसी कई फिल्मों में काम किया. हालांकि फिल्मों में उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसका वह सपना देख रही थी.

बाद में वैष्णवी ने शक्तिमान जैसे फेमस टीवी सीरियल में काम किया. जिससे वैष्णवी को एक अलग ही लोकप्रियता मिली.शक्तिमान के अलावा भी कुछ मशहूर टीवी शो में वैष्णवी काम कर चुकी है. वैष्णवी ने 'कसौटी ज़िंदगी की', 'हम पांच फिर से','छूना है आसमान','एक लड़की अंजानी सी',और 'टशन-ए-इश्क', जैसे कई धारावाहिकों में काम किया.

वैष्णवी महंत सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव है, वह आए दिन फैंस के लिए नई नई पोस्ट शेयर करती रहती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X