शक्तिमान-गंगाधर से लेकर भीष्म पितामह तक के किरदार में फूंकी जान, रियल लाइफ में इस कारण रह गए कवारे

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखा देने वाले मुकेश खन्ना ने हर किसी का दिल जीता। इतना ही नहीं वह अपने बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियों में आए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपना अभिनय दिखाकर हर किसी का दिल तो जीता ही है लेकिन एक अपनी खास पहचान भी बनाई। इतना ही नहीं उन्होंने आज तक शादी भी नहीं की।
मुकेश खन्ना को शक्तिमान से मिली लोकप्रियता
मुकेश खन्ना वैसे तो अपनी फिल्मों और टेलीविजन शोज में काफी पसंद किए गए हैं। लेकिन उन्हें असल पहचान टीवी शो शक्तिमान और महाभारत से मिली। बता दें कि एक तरफ तो उन्होंने शक्तिमान में सुपर हीरो का किरदार निभाया तो वहीं दूसरी तरफ बी आर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने भीष्म पितामह का किरदार निभाकर हर किसी का मन मोह लिया।
मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का निभाया था किरदार
मुकेश खन्ना की सिंगल रहने की बात की जाए तो आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी है। कुछ लोग तो इस पर यह भी कहते हैं कि उन्होंने महाभारत में जैसे भीष्म पितामह का किरदार निभाया वैसे ही वह अपनी रियल लाइफ में भी वही किरदार अपना रहे हैं। लेकिन इसी पर मुकेश खन्ना ने जवाब देते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह इतने भी ज्यादा महान नहीं है। ना ही कोई भी इंसान भीष्म पितामह बन पाएगा।
शादी नसीब वालों की होतीं है- मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने यह भी कहा था कि मैं इतना भी महान नहीं हूं। जो भीष्म पितामह बन जाऊंगा। ना ही मैंने भीष्म पितामह जैसे शादी ना करने का प्रण लिया है। एक्टर ने इसी पर आगे कहा कि जिस तरीके से शादी को मैं सम्मान पूर्वक देखता हूं उस तरीके से कोई भी नहीं देखता है। मैं शादी के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हूं लेकिन शादी भी नसीब वालों की होती है।
मुकेश खन्ना ने शादी पर दिया बयान
मुकेश खन्ना का मानना है कि शादी में दो आत्माओं का मिलन होता है। जहां दो लोगों के भाग्य एक दूसरे से मिल जाते हैं। लेकिन अगर मेरी शादी होनी होती तो अब तक हो जाती। लेकिन मेरे लिए कोई भी लड़की धरती पर आई ही नहीं है। जिससे कि मैं शादी कर पाऊं। एक्टर ने यह भी कहा कि शादी उनका प्राइवेट मैटर है। इसीलिए इस पर कॉन्ट्रोवर्सी ना की जाए। बता दें कि मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' सीरियल से काफी फेमस हुए थे। लेकिन जल्दी ही इसे सीरियल पर एक फिल्म भी बनने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











