जब टू पीस बिकिनी पहनने को बेताब थी हसीना, ज़िद ऐसी कि फ़िल्ममेकर के भी छूट गए थे पसीने

Sharmila Tagore Bikini Look: आज के वक्त में देखने के लिए मिलता है कि यह बॉलीवुड फिल्मों में हसीनाएं काफी बोल्ड अंदाज में नजर आती है। कई बार तो उन्हें बिकिनी और बेहद ही शॉर्ट ड्रेसेस में देखा जाता है। हालांकि आज हम आपको 60 से 70 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में बिकिनी पहन कर सीन दिया। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं शर्मिला टैगोर की।
शर्मिला टैगोर ने अपने वक्त में कई सारी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। जिसमें आराधना, कश्मीर की कली, अनुपमा और चुपके-चुपके जैसी फ़िल्में शुमार है। शर्मिला टैगोर बेहद ही टैलेंटेड अभिनेत्री थी। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें काफी जिद्दी और झगड़ालू भी कहा जाता था। दरअसल यह सब एक फिल्म मेकर शक्ति सामंत ने कहा था। उन्होंने शर्मिला के साथ आराधना और अमर प्रेम जैसी फिल्मों में काम किया।
दरअसल, आपको बता दें कि शक्ति सामंत ने शर्मिला टैगोर को लेकर एक किस्सा सुनाया। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि 'एन इवनिंग इन पेरिस' फिल्म की शूटिंग के वक्त शर्मिला टैगोर एक अजीब सी जिद पकड़ कर बैठ गई थी। इस फिल्म में गाना 'आसमान से आया फरिश्ता' शूट किया जा रहा था। जिसमें शर्मिला और शम्मी कपूर शूट करने वाले थे। एक्ट्रेस को इसमें स्विमिंग करनी थी। तब शक्ति ने बताया की शूटिंग से पहले वह टू पीस पहनने के लिए अड़ गई थी।
शक्ति सामंत ने बताया कि शर्मिला टैगोर की यह डिमांड सुनकर वह काफी ज्यादा हैरान हो गए थे और उनके पसीने छूटने लगे। फिल्म मेकर ने बताया कि एक्ट्रेस ने यह तक कह दिया था कि अगर वह इस शूट को करती है तो दो पीस में ही करेंगी वरना इसको नहीं करेंगी। उन्होंने शर्मिला को समझाते हुए यह भी कहा कि "प्लीज कर लो, अगर तुम टू पीस में दिख जाती हो तो फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।" हालांकि फिल्म मेकर ने बताया था कि काफी रिक्वेस्ट करने के बाद वह मान गई थी।


Click it and Unblock the Notifications