..................... Shakti Kapoor got a chance to work in films after an accident, worked in more than 700 films - Hindi Filmibeat

1 हादसे में विलेन बना दिल्ली का रहने वाला ये लड़का, 700 से ज्यादा की फिल्में, देख कांप जाती थीं एक्ट्रेसेस

Shakti Kapoor

हिंदी सिनेमा जगत में कॉमेडी किंग और विलन का किरदार निभा कर तस्वीर में नजर आ रहे इस लड़के ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी. जिसने नंदू सबका बंधू और क्राईम मास्टर गोगो जैसे किरदारों को निभा कर काफी ज्यादा दर्शकों का दिल जीता.एक वक्त पर यह लड़का बॉलीवुड का जाना माना स्टार हुआ करता था और अपनी नेगेटिव इमेज की वजह से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया था. लेकिन अभी तक आप अगर इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि शक्ति कपूर हैं.

खलनायक की भूमिका से हुए फेमस

आज के वक्त में बॉलीवुड में इन्हें दिग्गज कलाकारों में शुमार किया जाता है और उनकी छवि विलेन की बन चुकी है.इसके बावजूद दर्शकों को खूब एंटरटेन करने के लिए उन्हें पसंद किया जाता है. आज के वक्त में भी दर्शक उनके ना भुलाए जाने वाले किरदारों को खूब याद करते हैं. उन्होंने फिल्मों में कॉमेडी से लेकर खलनायक की भूमिका बहुत ही बेहतरीन तरीके से अदा की.

सुनील दत्त ने बदला नाम

यहां तक की शक्ति कपूर के करियर का नंदू सबका बंधू एक ऐसा किरदार था जो की सबको हंसा देने वाला था और आज भी दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है. बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर लाल कपूर है.लेकिन जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तो सुनील दत्त ने उनका नाम यही रख दिया और उसे वक्त वह उनके घर पर काम किया करते थे.यहां तक की शक्ति कपूर की सुनील दत्त को अपना गॉडफादर भी मानते हैं.

बेस्ट कॉमेडी एक्टर का मिला फिल्म फेयर अवार्ड

शक्ति कपूर ने अपने करियर में काफी तरीके के रोल अदा किए हैं. बता दें कि एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म अलीबाबा मरजीना से की. इसके बाद में उन्होंने बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी. जिसमें राजा बाबू, गुंडा और अंदाज जैसी फ़िल्में भी शामिल थी. उन्होंने ज्यादातर फिल्में गोविंदा के साथ में कॉमेडी रोल में निभाई. यहां तक की शक्ति कपूर को राजा बाबू फिल्म के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था.

700 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

जानकारी के लिए आपको बता दें की शक्ति कपूर ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन पर भी काम किया. एक्टर को बिग बॉस के सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया. शक्ति कपूर ने अपने पूरे करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन विलेन का रोल निभा कर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई और उन्होंने अपनी पहचान इस कदर कायम की कि एक्ट्रेसेस भी उनका नाम सुनकर थरथर कांपने लगती थी.

एक कर एक्सीडेंट ने बदल दी किस्मत

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जब वह मुंबई एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे तो उनको यह चांस एक कर एक्सीडेंट के कारण मिला. दरअसल शक्ति कपूर की गाड़ी की टक्कर एक किसी शख्स की गाड़ी से हुई और उनकी खूब कहा सुनी हो गई थी. दरअसल वह शख्स कोई और नहीं फिरोज खान थे. फिरोज खान ने अपने दोस्तों को यह कह दिया था कि उन्हें अपनी फिल्म कुर्बानी के लिए वही विलेन चाहिए जिससे कि वह आज मिले थे. फिर क्या था शक्ति कपूर को पहला चांस फिल्म कुर्बानी से मिला.

Read more about: shakti kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X