तस्वीर में नजर आ रहे युवक को पिता ने बनाना चाहा दर्जी, बन गए हीरो, बेटी के आगे प्रियंका- कैटरीना भी भर्ती हैं

Shakti Kapoor Childhood Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कुछ सितारे अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं और कई बार वह इसमें कामयाबी हासिल नहीं कर पाते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे हैं जो कि अपनी पहली ही फिल्म से काफी चर्चा का विषय बन जाते हैं और इंडस्ट्री में अपने पैर भी जमा लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा आज के वक्त में एक दिग्गज अभिनेता बन चुका है। बता दे कि इस अभिनेता की बेटी भी बॉलीवुड की मशहूर कैटरीना और प्रियंका जैसी अभिनेत्रियों को भी अपनी खूबसूरती के आगे पीछे छोड़ रही है। इस बच्चे के पिता उसे दरजी बनाना चाहते थे। लेकिन इसकी किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था और बॉलीवुड में आकर इसे क्राइम मास्टर गोगो का नाम मिला।
अगर आप अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर है। शक्ति कपूर की उम्र 70 से पर हो चुकी है और साल 1977 में उन्होंने खेल खिलाड़ी नाम की एक फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनका माता-पिता ने नाम सुनील सुंदरलाल कपूर रखा था लेकिन फिल्मों में आते ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
दरअसल, आपको बता दें कि पहले से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस नाम के दो उम्दा सितारे मौजूद थे। वैसे तो शक्ति कपूर के पिता उन्हें दरजी बनाना चाहते थे। लेकिन जब वह एक्टर बने तो उनके पिता को उनका यह कैरियर पसंद नहीं आया। यहां तक कि उनकी मां विलेन का किरदार निभाने को लेकर काफी गुस्सा हो जाती थी। एक्टर की फिल्म इंसानियत का दुश्मन को आधी देखकर उनकी मां थिएटर से बाहर आ गई थी और शक्ति से नाराज हो गई थी।
आज भी शक्ति कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी एक सुपरस्टार बन गई है। जो कि अपनी मासूमियत और खूबसूरती से प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ देती है। श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में 'तीन पत्ती' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया और उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। लेकिन उन्हें असल पहचान 'आशिकी 2' फिल्म से मिली और इसके लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड उन्हें मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











