Poonam Pandey के साथ जब 66 के शक्ति कपूर ने दिये थे जबरदस्त हॉट एंड बोल्ड सीन्स, इस फिल्म में पार की सारी हदें

Poonam Pandey Shakti Kapoor Movie: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड वीडियोज और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए लगातार सुर्खियों में रहने के अलावा, पूनम का विवादों से रूबरू होना फिल्म इंडस्ट्री में कोई नई बात नहीं है। साल 2013 में फिल्म नशा से पूनम ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उसके बाद वो अलग अलग भाषाओं की इक्की दुक्की फिल्मों में नजर आईं।
लेकिन क्या आपको याद है, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शक्ति कपूर भी पूनम पांडे के साथ फिल्म कर चुके हैं। जी हां, फिल्म का नाम था- द जर्नी ऑफ कर्मा, जो 2018 में रिलीज हुई थी। खैर, रिलीज के तुरंत बाद ही फिल्म कंट्रोर्सी में छा गई थी। 66 साल के शक्ति कपूर को 26 साल की पूनम पांडे के साथ रोमांस करते देख सभी हैरान रह गए थे। फिल्म का ट्रेलर ही इतना बोल्ड काटा गया था कि लोगों ने सवाल उठाना शुरु कर दिया।

ऐसी थी कहानी
फिल्म की कहानी एक स्लम गर्ल की कहानी है जो पढ़ाई में अच्छी है और अमेरिका में काम करने के अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है। इस कोशिश में वो एक रहस्यमय बूढ़े व्यक्ति से मिलती है, जिसके बाद उनकी लाइफ में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं।

द जर्नी ऑफ कर्मा
द जर्नी ऑफ कर्मा 2018 की हिंदी फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन जगबीर दहिया ने किया था और कहानी रूपेश पॉल ने लिखी थी। पूनम पांडे और शक्ति कपूर स्टारर ये फिल्म 26 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ हुई थी।

शक्ति कपूर पर उठे थे सवाल
अपनी उमर से 39 साल उमर छोटी लड़की के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस और ऐसे बोल्ड सीन के लिए शक्ति कपूर को काफी क्रिटिसाइज़ किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में भी कई अश्लील दृश्य थे।

बोल्ड सीन्स पर शक्ति कपूर का बयान
हालांकि,फिल्म में बोल्ड सीन्स के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा था कि जब आप फिल्म देखेंगे तो बोल्ड दृश्य पहचान में नहीं आएंगे क्योंकि वो कहानी का हिस्सा है।

पूनम बड़ी स्टार बन सकती है
फिल्म में काम करने के बाद शक्ति कपूर ने पूनम पांडे की काफी तारीफ भी की थी। और कहा था- मैंने पूनम पांडे के साथ बेहतरीन वक्त बिताया। वह पेशेवर हैं। कलाकार होने के नाते फिल्म में उनके शानदार काम को देखकर हैरान था। इस फिल्म की रिलीज के बाद यह फिल्म पूनम को एक बड़ा स्टार बना सकती है।

पूनम पांडे
बहरहाल, बीते साल पूनम पांडे कंगना रनौत ने रिएलिटी शो लॉक अप में भी दिख चुकी हैं। फिलहाल वो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications